आमतौर पर व्यक्ति जब किसी खास काम के लिए या यात्रा पर जाने से पहले यही विचार करता है कि उसे अपने काम में सफलता प्राप्त होगी या नहीं। साथ ही मन में यही आशा होती है कि उसके सारे काम बन जाएं। वहीं कभी कभी हमें घर से किसी काम के लिए निकलते समय कुछ ऐसे संकेत दिख जाते हैं जिससे मन बैचेन सा हो जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हमें अपने जीवन में हर मोड़ पर शुभ-अशुभ संकेत प्राप्त होते रहते हैं।
इसलिए आपने देखा होगा कि किसी शुभ कार्य, परीक्षा या यात्रा पर जाने से पहले आपके घर के बड़े भगवान का नाम लेने को कहते हैं और आपको दही-शक्कर खिलाकर भेजते हैं। लेकिन ज्योतिष के जानकारों के मुताबिक यात्रा पर जाने के दौरान मिलने वाले संकेतों को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए क्योंकि ये आपके कार्य में समस्या पैदा कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं उन संकेतों के बारे में...