फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाएं
आसमान में उड़ते हुए और आसपास पक्षियों की चहचाहट मन को सुकून देती है। साथ ही पक्षियों को खुले विचारों और स्वतंत्रता का प्रतीक भी माना जाता है। ऐसे में यदि वास्तु अनुसार घर में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना जाता है। आप इसे अपने घर के लिविंग रूम में लगा सकते हैं ताकि घरवालों की नजर इस पर पड़ती रहे।
माना जाता है कि फीनिक्स पक्षी अग्नि, प्रसिद्धि, तरक्की और ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करता है। वास्तु के जानकारों के मुताबिक जीवन में तरक्की के मार्ग में आ रही कठिनाइयों और वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के दक्षिण दिशा में फीनिक्स पक्षी की तस्वीर लगाना लाभकारी माना जाता है।