नई दिल्लीPublished: Sep 22, 2022 03:29:36 pm
Tanya Paliwal
आचार्य चाणक्य की नीतियों में मनुष्य के जीवन के एक बहुत महत्वपूर्ण पड़ाव युवावस्था के बारे में कई बातें बताई गयी हैं। साथ ही आचार्य चाणक्य ने युवाओं को कुछ चीजों से दूर रहने के लिए भी कहा है जो उनकी तरक्की में बाधा बन सकती हैं।
Chanakya Niti In Hindi: महान बुद्धिजीवी और अर्थशास्त्री आचार्य चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में जीवन के हर पहलू का जिक्र किया है। उनके अनुसार युवावस्था जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण तथा संवेदनशील पड़ाव होती है। यदि इस अवस्था में सही मार्गदर्शन मिले तो व्यक्ति का जीवन संवर जाता है। वहीं ये एक ऐसी उम्र होती है जिसमें कई बार व्यक्ति न चाहते हुए भी भटक सकता है और अपने जीवन में कई बड़ी-बड़ी गलतियां कर बैठता है। ऐसे में चाणक्य कहते हैं कि युवाओं को जीवन में तरक्की हासिल करने और मान-सम्मान पाने के लिए कुछ ऐसी चीजें हैं जिनसे दूर रहना चाहिए। वरना आगे चलकर ये आपके लिए बहुत सी समस्याएं पैदा कर सकती हैं...