scriptआज का लव राशिफल: अपने दिल की बात होंठों तक लाएं क्योंकि आज का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए है बड़ा अनुकूल | Daily Love Rashifal 4 May 2022: Today Horoscope In Hindi Mesh To Meen | Patrika News

आज का लव राशिफल: अपने दिल की बात होंठों तक लाएं क्योंकि आज का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए है बड़ा अनुकूल

locationनई दिल्लीPublished: May 04, 2022 04:28:48 pm

Submitted by:

Tanya Paliwal

लव राशिफल (Daily Love Rashifal): सभी 12 राशियों के लव राशिफल में आप जानेंगे प्रेमी-प्रेमिका या विवाहित जोड़ों के बीच प्यार बढ़ेगा या प्रेम में रुकावटें आएंगी। साथ ही जानिए आज किस राशि के लोग अपने प्यार के इजहार में होंगे सफल!

rashifal 5 may, horoscope today, love astro, love astrology, vogue horoscope, vogue today horoscope, love life tarot, love rashifal, trending widget, love rashifal today, प्रेम राशिफल, love life, love relationship, लव राशिफल 5 मई 2022, आज का लव राशिफल,

आज का लव राशिफल: किसी के लिए फीलिंग्स हैं तो आज का दिन अपने प्यार का इजहार करने के लिए है बड़ा अनुकूल

लव राशिफल (Daily Love Horoscope): चंद्र की गणना पर आधारित लव राशिफल में प्रेम और वैवाहिक जीवन में बंधे हुए जातकों के संबंधों के बारे में जानकारी मिलती है। तो आइए जानते हैं प्रेमी-प्रेमिकाओं का आपसी रिश्ता मजबूत होगा या फिर प्यार में कोई रूकावट आ सकती है। इसके अलावा जो लोग विवाहित हैं उनका शादीशुदा जीवन खुशहाल रहेगा या विवाद पैदा हो सकते हैं…

मेष लव राशिफल (Aries Love Horoscope): आज के दिन आपके मन में जिसके लिए प्यार है उससे अपने मन की बात कह सकते हैं। वह आपके दिल की बात समझेगा और आपको अपना मनपसंद साथी मिलेगा।

वृष लव राशिफल (Taurus Love Horoscope): वृषभ राशि के लोग आज अपने दिल की बात किसी से कह सकते हैं। आज के दिन प्यार के नए रिश्ते और दोस्त बनेंगे।

मिथुन लव राशिफल (Gemini Love Horoscope): जो लोग शादीशुदा हैं वे अपने जीवनसाथी के साथ डिनर के लिए बाहर जा सकते हैं। इससे आपके दांपत्य जीवन में प्रेम बढ़ेगा। वहीं आज का दिन अपने पुराने रिश्तों को भी ठीक करने के लिए अनुकूल है।

कर्क लव राशिफल (Cancer Love Horoscope): आज के दिन अपने परिवार और बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। अपने प्रियजनों के साथ वक्त बिताकर खुशी महसूस करेंगे।

सिंह लव राशिफल (Leo Love Horoscope): आज के दिन अपने साथी से मिलेंगे। घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कोई भी काम बिना सलाह के न करें।

कन्या लव राशिफल (Virgo Love Horoscope): विवाह के लिए समय अनुकूल है। आज के दिन आपका कोई प्रियजन आपको सरप्राइस दे सकता है जिससे मन प्रफुल्लित हो उठेगा। जीवनसाथी के साथ आगे की योजनाएं बना सकते हैं।

तुला लव राशिफल (Libra Love Horoscope): आपके मन में अपनी पत्नी के प्रति सच्ची फीलिंग है। परिवार के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। साथ ही जीवनसाथी के लिए कुछ अच्छा प्लान कर सकते हैं।

वृश्चिक लव राशिफल (Scorpio Love Horoscope): आज के दिन अपने किसी मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। काम के लिए दूसरों की सलाह लेनी पड़ सकती है। साथ ही कहीं बाहर जाने की योजना बना सकते हैं।

धनु लव राशिफल (Sagittarius Love Horoscope): जो लोग एकल हैं वे अपना मनचाहा साथी पाकर बहुत खुश होंगे और दिन यादगार बन जाएगा। अपनी पत्नी की सेहत के प्रति सतर्क रहें।

मकर लव राशिफल (Capricorn Love Horoscope): शादी के लिए योजना बनाने के लिए ये समय ठीक है। घरेलू मामलों में व्यस्त रहेंगे लेकिन अपने लव पार्टनर के लिए समय जरूर निकालें। आप फोन या मैसेज के जरिए एक दूसरे से बात कर सकते हैं।

कुंभ लव राशिफल ( Aquarius Love Horoscope): विवादों से बचने के लिए अपने जीवनसाथी की सलाह लेना सही रहेगा। किसी को कुछ भी बोलने से पहले अच्छी तरह सोच-समझ लें।

मीन लव राशि (Pisces Love Horoscope): आज के दिन आपका मूड रोमांटिक रहेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात हो सकती है जिससे पूरा दिन आनंद में बीतेगा। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति से अच्छा रिश्ता बन सकता है। अपने बच्चों के साथ ज्यादा समय बिताएं।

यह भी पढ़ें

सामुद्रिक शास्त्र: जिन महिलाओं के शरीर के इस हिस्से पर होता है तिल वो किसी को बना देती हैं अपना दीवाना

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो