1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामुद्रिक शास्त्र: जिन महिलाओं के शरीर के इस हिस्से पर होता है तिल वो किसी को बना देती हैं अपना दीवाना

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में तिलों की स्थिति बहुत मायने रखती है। जिसके आधार पर व्यक्ति के गुणों, स्वभाव तथा उससे जीवन के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 4 May 2022, 3:39 PM IST

til shastra, samudrik shastra, lucky moles on female body, mole in womens body, kaan par til ka matlab, mahila ke kandhe par til hona, होंठ के दाईं ओर के ऊपरी हिस्से पर तिल, ऊपर के होंठ पर तिल का होना, महिला की गर्दन पर तिल होने का मतलब, मेहनती महिला, पति के लिए भाग्यशाली महिला,

सामुद्रिक शास्त्र: जिन महिलाओं के शरीर के इस हिस्से पर होता है तिल वो किसी को बना देती हैं अपना दीवाना

व्यक्ति के शरीर पर मौजूद कुछ दिल जन्म के साथ आते हैं जबकि कुछ समय के साथ बनते हैं। सामुद्रिक शास्त्र में व्यक्ति के शरीर पर अलग-अलग जगहों पर मौजूद तिल का कोई ना कोई मतलब जरूर होता है। तो आइए जानते हैं महिलाओं के इन हिस्सों पर तिल उनके कैसे स्वभाव की जानकारी देता है...

1. महिला के होंठ के ऊपर तिल-
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार जिन महिलाओं के होंठ के ऊपर तिल होता है, ऐसी महिलाएं बहुत आकर्षक होती हैं और हर किसी को आसानी से अपना दीवाना बना लेती हैं। इनके मेहनती स्वभाव के कारण ऐसी महिलाएं हर कार्य में सफलता हासिल करती हैं। होंठ के ऊपर मौजूद तिल ना केवल महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, बल्कि इन महिलाओं की शादी जिससे भी होती है ये अपने जीवनसाथी के जीवन को भी खुशियों से भर देती हैं।

2. महिला के कान पर तिल होना-
जिन महिलाओं के कान पर तिल होता है उन्हें बहुत भाग्यशाली माना जाता है। ऐसी महिलाएं हर बात को सीधे-सीधे बोलना और तुरंत निर्णय लेना पसंद करती हैं। अपने बुद्धिमानी और परिश्रमी स्वभाव के कारण ये महिलाएं जीवन में खूब तरक्की और धन कमाती हैं।

3. महिला के कंधे पर तिल-
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार अगर किसी महिला के कंधे पर तिल होता है तो उन्हें समाज में खूब मान-सम्मान मिलता है। साथ ही कंधे पर तिल वाली महिलाएं अपने जीवन में धीरे-धीरे आगे बढ़कर अपना उद्देश्य पूर्ण कर लेती हैं।

4. महिला के गर्दन पर तिल-
अगर किसी महिला की गर्दन पर तिल मौजूद होता है तो उन्हें धैर्यवान और शांत स्वभाव का माना जाता है। साथ ही ऐसी महिलाएं सभी कार्य अपने चातुर्य से करती हैं और अपना जीवनसाथी भी बहुत सोच-समझकर चुनती हैं।

यह भी पढ़ें: ज्योतिष: वृष राशि के लोग अपने रिश्ते को लेकर होते हैं बड़े पोजेसिव, जानें राशि अनुसार अपनी सबसे बड़ी कमी