
फेंगशुई शास्त्र: घर में सौभाग्य और समृद्धि लाता है ये क्रिस्टल लोटस, इस जगह रखने से मिलते हैं कई फायदे
फेंगशुई शास्त्र में जीवन से नकारात्मक ऊर्जा को नष्ट करने और सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए कई उपाय और वस्तुओं का उल्लेख किया गया है। इन वस्तुओं को सही दिशा में अपने घर तथा दफ्तर में रखने से तरक्की और धन लाभ के योग बनते हैं। जहां शास्त्रों में कमल के फूल को सेहत, सौभाग्य, शुभता और समृद्धि का कारक माना गया है। वहीं फेंगशुई शास्त्र में भी कमल के फूल के कई फायदे बताए गए हैं। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में क्रिस्टल लोटस रखना बड़ा शुभ माना जाता है। तो आइए जानते हैं घर में किस स्थान पर क्रिस्टल लोटस रखने से होते हैं लाभ...
घर में कहां रखें क्रिस्टल लोटस
फेंगशुई शास्त्र के अनुसार घर में किसी खिड़की के पास क्रिस्टल लोटस को स्थापित करना लाभकारी माना जाता है। जिससे इस पर सूर्य की रोशनी पड़ती रहे और सकारात्मक ऊर्जा आपके घर में प्रवेश कर सकें। बता दें कि घर में एक से ज्यादा क्रिस्टल लोटस रखे जा सकते हैं।
क्रिस्टल लोटस के लाभ
फेंगशुई मान्यता है कि क्रिस्टल से बने हुए लोटस को घर में स्थापित करने से धन-संपदा, स्वास्थ्य और मान-सम्मान में वृद्धि होती है। साथ ही आध्यात्मिक सुखों का कारक माने जाने वाला यह फूल मनोकामना की पूर्ति में भी सहायक माना जाता है।
फेंगशुई शास्त्र के मुताबिक यदि आपके घर में आए दिन गृह क्लेश होते हैं और दुर्भाग्य ने डेरा जमा लिया है तो क्रिस्टल लोटस को घर की दक्षिण-पश्चिम भाग में रखना शुभ होता है। इसके अलावा लोटस को अपने दफ्तर के मध्य भाग में स्थापित करने से बेहतर परिणाम प्राप्त होने की मान्यता है।
इसके अलावा लोटस को घर में रखने से यह जीवन की दरिद्रता और नकारात्मकता को अपने आप ही दूर करके तरक्की में आने वाली बाधाओं से मुक्ति दिलाता है।
इन बातों का रखें ध्यान
क्रिस्टल लोटस को घर लाने से खरीदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि क्रिस्टल लोटस की की पंखुड़ियां चारों तरफ फैली हुई हों और वह क्रिस्टल के अलावा किसी अन्य धातु जैसे फाइबर आदि से न बना हुआ हो। अन्यथा अपेक्षित परिणाम नहीं मिल पाते हैं।
यह भी पढ़ें: Nag Panchami 2022: नाग पंचमी पूजन के बाद जरूर पढ़ें ये कथा, सात पीढ़ियों तक सर्पदंश के भय से मुक्ति मिलने की है मान्यता
Updated on:
2 Aug 2022, 11:12 AM IST
Published on:
2 Aug 2022, 11:12 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.