7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं इन नाम वाली लड़कियां, चमका देती हैं ससुराल वालों की किस्मत

Name Astrology: नाम के पहले अक्षर के आधार पर आप किसी भी व्यक्ति की आर्थिक स्थिति, स्वास्थ्य लाइफ, करियर, लव लाइफ तक के बारे में जान सकते हैं। कुछ ऐसे अक्षर होते हैं जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां ससुराल पक्ष के लिए भाग्यशाली मानी जाती हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Laveena Sharma

•

Updated: 22 Jan 2022, 11:39 AM IST

name_astrology.jpg

मां लक्ष्मी का रूप मानी जाती हैं इन नाम वाली लड़कियां, चमका देती हैं ससुराल वालों की किस्मत

Lucky Girls For In Laws: किसी भी व्यक्ति के लिए उसका नाम बेहद खास होता है। क्योंकि ये उसकी ऐसी पहचान होती है जिसकी वजह से लोग उसे जानते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि नाम का संबंध हमारी किस्मत से भी होता है। ज्योतिष जानकारों की मानें तो नाम के पहले अक्षर से आप किसी भी व्यक्ति के नेचर, स्वभाव और भाग्य के बारे में जान सकते हैं। यहां हम बात करने जा रहे हैं कुछ ऐसे अक्षरों के बारे में जिनसें शुरू होने वाले नाम की लड़कियां किस्मत की धनी मानी जाती हैं। कहते हैं ये अपने साथ-साथ दूसरों के लिए भी भाग्यशाली होती हैं।

जिन लड़कियों का नाम D अक्षर से शुरू होता है वो दिल की साफ मानी जाती हैं। इनके अंदर गजब का आकर्षण होता है। ये अपने सरल स्वभाव से किसी का भी दिल जीत लेती हैं। ये जिस काम को करने की ठान लेती हैं उसे हर हालत में पूरा करके ही दम लेती हैं। ये हर क्षेत्र में अपना परचम लहराने में सफल होती हैं। इनके पैर ससुराल पक्ष के लोगों के लिए लकी माने जाते हैं।

जिन लड़कियों का नाम K अक्षर से शुरू होता है वो अपने लव पार्टनर या जीवनसाथी के लिए लकी होती हैं। ऐसा माना जाता है कि ये जिस लड़के को अपना लाइफ पार्टनर बनाती हैं उसकी किस्मत बदल जाती है। इनके होने से इनके पति को करियर में खूब तरक्की मिलती है। ये जिस घर में बहू बनकर जाती हैं वहां खुशहाली और समृद्धि आ जाती है।

जिन लड़कियों का नाम L अक्षर से शुरू होता है वो भी किस्मत की धनी मानी जाती हैं। ये अपने रिश्तों की काफी कदर करती हैं। अपने परिवार वालों को साथ लेकर चलती हैं। ये खुद भी खुश रहती हैं और अपने आस-पास के लोगों को भी खुश रखती हैं। इनकी सोच काफी सकारात्मक होती है। ये अपने पति और ससुराल के सभी लोगों की किस्मत चमकाने वाली मानी जाती हैं।
यह भी पढ़ें: Shani: मिथुन, तुला और धनु वालों को कब मिलेगी शनि के दशा से मुक्ति, जानिए डेट