
हमारे देश में कई धर्म और जाति है। माना जाता है कि सभी धर्मों में सबसे प्राचीन सनातन धर्म है। सनातन धर्म को ही हिन्दू धर्म कहा जाता है। हिंदू धर्म की कई ऐसी मान्यताएं हैं, जो विज्ञान पर आधारित है। यही कारण है कि इसे वैज्ञानिक धर्म कहा जाता है।
हवन: हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ करने के बाद हवन किया जाता है। हवन में देसी घी, कर्पूर, आम की लकड़ी और अन्य सामग्री होती हैं। वैज्ञानिक के अनुसार, हवन सामग्री वातावरण को भी शुद्ध करती है। हवन करने से हवा में फैले कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
तुलसी पूजा:तुलसी का पौधा हर हिन्दू के घर में होता है। प्राचीन काल से तुलसी के पौधे में सुबह-सुबह जल देने की परंपरा चली आ रही है। तुलसी को आयुर्वेदिक औषधि भी कहा जाता है। माना जाता है कि इसे पत्ते से हर छोटे-बड़े रोग दूर हो जाते हैं। तुलसी का पौधा आसपास के वातावरण को भी शुद्ध करता है। इसे वैज्ञानिकों ने भी प्रमाणित किया है।
सूर्य नमस्कार: हिन्दू धर्म में सुबह में स्नान करने के बाद सूर्य को जल अर्पित किया जाता है और पूजा की जाती है लेकिन इसके पीछे के वैज्ञानिक सत्य यह है कि सुबह की सूर्योदय की किरणें स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं।
उपवास रखना: हिन्दू धर्म में उपवास रखने की परंपचा प्राचीन है। इसके पीछे का वैज्ञानिक सत्य यह है कि उपवास प्रक्रिया से पाचन क्रिया संतुलित और तंदुरुस्त रहती है।
घंटी और शंख ध्वनि: हिन्दू धर्म में पूजा के दौरान घंटी और शंख बजानें की परंपरा है लेकिन इसका महत्व कुछ ही लोग जानते हैं। वैज्ञानिकों के अनुसार, मंदिर या किसी भी अर्चनास्थल पर पूजा की घंटी और शंख बजाने से वातावरण पवित्र होता है और कीटाणु भाग जाते हैं।
Published on:
02 Dec 2019 11:07 am
बड़ी खबरें
View Allधर्म
धर्म/ज्योतिष
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
