scriptHoroscope Today 26 April 2022: सिंह वाले संपत्ति से कमाएंगे लाभ तो तुला वाले ऑफिस में अपने काम से सभी को करेंगे प्रभावित, जानिए अपनी राशि का हाल | Horoscope Today 26 April 2022 Aaj Ka Rashifal Dainik Rashifal In Hindi | Patrika News

Horoscope Today 26 April 2022: सिंह वाले संपत्ति से कमाएंगे लाभ तो तुला वाले ऑफिस में अपने काम से सभी को करेंगे प्रभावित, जानिए अपनी राशि का हाल

locationनई दिल्लीPublished: Apr 26, 2022 09:39:07 am

Submitted by:

Tanya Paliwal

26 April 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi: आज का दिन वृषभ राशि वालों के लिए कारोबार के प्रसार के लिए उपयुक्त है। कर्क राशि के लोगों को गुरु के समान लोगों के निकट आने का मौका मिलेगा।

Horoscope Today 26 April 2022, 26 April 2022 Rashifal, Aaj Ka Rashifal, Today Horoscope In Hindi, prediction 26 april 2022, आज का राशिफल, 26 अप्रैल 2022 का राशिफल, दैनिक राशिफल, मेष, कर्क, मिथुन, मकर, मीन राशि, 12 राशियों का राशिफल, आज का राशिफल 2022, today rashifal 2022 in hindi,

Horoscope Today 26 April 2022: सिंह वाले संपत्ति से कमाएंगे लाभ, तो कन्या वालों को व्यापार में मिलेंगे उन्नति के नए अवसर, जानिए अपनी राशि का हाल

Aaj Ka Rashifal Or Daily Horoscope 26 April 2022: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सभी 12 राशियों में प्रत्येक का एक स्वामी ग्रह बताया गया है। वहीं ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर जातकों के राशिफल का आकंलन किया जाता है। सिंह राशि के लोग दूसरों के बहकावे में आकर कोई फैसला ना लें। तुला राशि वालों को कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी। राशि अनुसार जानिए अपना आज का राशिफल…

1. मेष राशि (Aries Horoscope)
मेष राशि वाले आज के दिन कलात्मक बोली से अपने काम बना पाएंगे। कार्यस्थल पर अपने बॉस के साथ तालमेल बनाए रखें। कारोबार में निवेश योजना की जरूरत पड़ेगी। क्रोध करने से बचें। पिता की सेहत परेशान कर सकती है। अपने पड़ोसियों के साथ समय बिताकर अच्छा महसूस करेंगे।

2. वृष राशि (Taurus Horoscope)
भविष्य के कार्यों की योजना बनाने के लिए आज का दिन उपयुक्त है। लेखन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सक्रिय रहने की जरूरत है। वृषभ राशि के कारोबारी अपने कारोबार के प्रसार पर ध्यान दें। दुर्घटना होने की आशंका है, इसलिए वाहन चलाते समय सावधानी रखें। परिवार में मनमुटाव हो सकता है, लेकिन धैर्य से काम लेकर विवाद को डालने की कोशिश करें। समाज में अच्छे संबंध बनाए रखना जरूरी है।

3. मिथुन राशि (Gemini Horoscope)
खर्चे बढ़ सकते हैं। उच्च अधिकारियों से निकटता बढ़ेगी। काम से जुड़े महत्वपूर्ण मामले में उनसे चर्चा करें। विदेश से व्यापार करने वाले कारोबारियों को लाभ हो सकता है। अपने घर में मानसिक रोगी का खास ध्यान रखें। वाहन और मकान खरीदते समय अपनी जरूरत का ध्यान रखें। समाज में गलत छवि ना बने इसके लिए हर निर्णय सोच समझकर लें।

4. कर्क राशि (Cancer Horoscope)
कर्क राशि के जातकों को बहिर्मुखी बनने की जरूरत है। ऑफिस में सहकर्मियों के कारण काम बिगड़ सकता है, इसलिए ध्यान रखें। आज का दिन विलासिता की वस्तुओं का व्यापार करने वाले लोगों के लिए शुभ है। मधुमेह के रोगियों को अपना ध्यान रखने की जरूरत है, अपने खान-पान और दवाई का ख्याल रखें। परिवार में कोई दुखद समाचार मिलने की आशंका है, लेकिन धैर्यवान रहें। गुरु के समान व्यक्तियों का सानिध्य मिले तो मौका ना छोड़ें।

5. सिंह राशि (Leo Horoscope)
दूसरों के बहकावे में आकर कोई काम ना करें। अपने बुद्धि तथा विवेक का इस्तेमाल करें। नौकरी में सहकर्मियों के साथ मिलजुल कर काम करें। साथ ही महिला कर्मचारियों के प्रति आदर की भावना बनाए रखें। किसी पुरानी बीमारी को नजरअंदाज ना करें। घरेलू संपत्ति से लाभ कमाना है तो सभी कागजात संभाल कर रखें।

6. कन्या राशि (Virgo Horoscope)
अपनी वाणी पर संयम रखें कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर प्रदर्शन करके आप अपनी योग्यता दिखा पाएंगे। व्यापारियों के लिए समय अनुकूल है। लिवर से जुड़ी परेशानी हो सकती है, शीघ्र ही चिकित्सक को दिखाएं। अपने मित्रों से संबंध अच्छे रखें।

7. तुला राशि (Libra Horoscope)
अपने दिमाग में फालतू की बातों को ना आने दें। व्यापार में अभी किसी साझेदार की जरूरत नहीं है। काम के लिए ज्यादा इधर-उधर भागदौड़ ना करें, वरना चोट लगने की संभावना है। परिवार में सबका ख्याल रखें। अपनी योग्यता दिखाने के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी।

8. वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope)
काम का ज्यादा कुछ अपने सिर पर ना आने दें। दफ्तर में परिस्थितियां सामान्य रहेंगी। रिटेल व्यापारियों को मुनाफे के लिए थोड़ी मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन ज्यादा परेशान ना हों। अपनी सेहत का ख्याल रखें। परिवार में अपनों को उनकी पसंद का उपहार दे सकते हैं। उच्च शिक्षा के लिए युवाओं को प्रयास करने की जरूरत है।

9. धनु राशि (Sagittarius Horoscope)
आज का दिन मौज-मस्ती के साथ बीतेगा। कार्यस्थल पर प्रमोशन के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। दवाई का कारोबार करने वाले व्यापारियों को लाभ होने की संभावना है। गर्भवती महिलाएं अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर में कोई धार्मिक कार्य हो सकता है जिससे आपसी मेलजोल बढ़ेगा।

10. मकर राशि (Capricorn Horoscope)
अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। नौकरी में हर काम से जुड़ा आंकड़ा संभाल कर रखें। इलेक्ट्रॉनिक चीजों का व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ होने की संभावना है। अपने बच्चों पर ध्यान दें। युवा जल्दबाजी में कोई कार्य ना करें। शांति से विचार करें।

11. कुंभ राशि (Aquarius Horoscope)
आपको अपने आलसीपन और बात-बात पर गुस्सा करने की आदत को जल्द ही छोड़ देना चाहिए। इंजीनियरिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। बीमा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को नए ग्राहक मिल सकते हैं। रक्तचाप के मरीजों को अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। समाज में बुरी संगति से दूर रहने का प्रयास करें।

12. मीन राशि (Pisces Horoscope)
रिश्तो में आपकी कड़वी बोली मनमुटाव पैदा कर सकती है। नौकरी में कार्यों को जिम्मेदारी से पूर्ण करें। दिनचर्या में व्यायाम अथवा योग को शामिल करें। युवा सामाजिक कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी दिखाएं। दूसरे देशों में माल के आयात और निर्यात से जुड़े व्यापारियों को लाभ होने का योग बन रहा है, फायदा उठाने से ना चूकें।

यह भी पढ़ें

Mangalwar Upay: करियर से लेकर मैरिज लाइफ तक की परेशानियों दूर कर सकते हैं मंगलवार के ये उपाय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो