जया किशोरी को उपदेश देने का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को प्रेमानंद जी के अधिकारिक चैनल से लाइव किया गया है। जब जया किशोरी मुस्कुराती हुईं प्रेमानंद महाराज जी के सामने पहुंची उन्होंने कहा खूब आराधना करो, भगवान का नाम, गुण, लीला हर जीव का अधिकार है। भगवान ने कहा ही है जो मेरे में चित्त लगाएगा, जो मुझमें प्राण अर्पित किए हुए हैं, मेरे चर्चा करने में ही संतुष्ट हैं, इसी चर्चा में रमन करते हैं, उसी में संतुष्ट रहते हैं…।