Ruby Gemstone: रत्न शास्त्र में बहुत से रत्न और उनके उपरत्न बताए गए हैं जिनका संबंध किसी ना किसी ग्रह से जरूर होता है। ग्रहों से संबंधित होने के कारण इन रत्नों को धारण करने का प्रभाव जातक के जीवन पर भी देखा जाता है। रत्न शास्त्र में लाल रंग का माणिक्य रत्न सूर्य ग्रह से संबंधित माना गया है। वहीं सूर्य ग्रह को व्यक्ति की तरक्की, सेहत, मान-सम्मान और यश का कारक माना जाता है। ऐसे में जिन लोगों की कुंडली का सूर्य ग्रह अशुभ प्रभाव देता है उन्हें माणिक्य रत्न धारण करने की सलाह दी जाती है। तो आइए जानते हैं माणिक्य रत्न के फायदे और किन राशि के लोगों को इस पहनने से शुभ परिणाम मिल सकते हैं...