हस्तरेखा ज्ञान के आधार पर व्यक्ति के विवाह से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें पता लगाई जा सकती हैं। विवाह का समय, आपके जीवनसाथी का स्वभाव और दांपत्य जीवन आदि के बारे में जाना जा सकता है। हाथ में कनिष्ठा यानी सबसे छोटी उंगली के सबसे नीचे वाले क्षेत्र को बुध का स्थान कहा जाता है और इस भाग पर हथेली के बाहर की तरफ से जो रेखा आती है, उसे मैरिज लाइन यानी विवाह रेखा कहते हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार विवाह रेखा का स्पष्ट होना सुखी वैवाहिक जीवन का संकेत माना जाता है।