31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सामुद्रिक शास्त्र से जानिए आपके शरीर पर यहां तिल होने के संकेत

Samudrik Shastra: आमतौर पर हमारे शरीर पर कहीं ना कहीं तिल का निशान मौजूद होता है। ये तिल के निशान न केवल कुछ लोगों की खूबसूरती बढ़ा देते हैं बल्कि सामाजिक शास्त्र के मुताबिक ये आपके जीवन से जुड़ी कई बातें भी बताते हैं।    
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 11 Jul 2022, 5:41 PM IST

til samudrik shastra, sharir par til ka matlab, body moles meaning, dadhi par til hona, aankh par til hone ka matlab, kanth par til hona, kaan par til hone ka matlab, hatheli ke bich me til, auspicious moles, latest religious news,

सामुद्रिक शास्त्र से जानिए आपके शरीर पर यहां तिल होने के संकेत

शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद काले अथवा भूरे रंग के बिंदुनुमा निशान जिन्हें तिल कहा जाता है, केवल एक निशान ही नहीं होते बल्कि सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार शरीर के विभिन्न अंगों पर मौजूद ये तिल व्यक्ति के स्वभाव, गुण-दोष और भविष्य के बारे में भी बहुत कुछ बताते हैं। तो आइए जानते हैं शरीर के इन हिस्सों पर मौजूद तिलों से जुड़े संकेतों के बारे में...

दाढ़ी पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार यदि किसी व्यक्ति के दाएं तरफ के गाल पर दाढ़ी में तिल हो तो ऐसा व्यक्ति धार्मिक प्रवृत्ति का होता है। माना जाता है कि ऐसे लोगों का झुकाव धर्म-अध्यात्म की चीजों में अधिक होता है।

आंख पर तिल होना
जिन लोगों की आंखों पर तिल होता है उनके बारे में कहा जाता है कि ऐसे लोग अपने स्वभाव से दूसरों को अपनी तरफ बड़ी आसानी से आकर्षित कर लेते हैं। साथ ही ऐसे लोगों को जीवन में भाग्य का भी साथ मिलता है।

कान पर तिल होना
कान पर तिल होना इस बात की तरफ इशारा करता है कि ऐसे लोग बड़े ईमानदार और मेहनती होते हैं। जिससे ये अपने जीवन में सफलता और पर्याप्त धन प्राप्त करते हैं।

कंठ पर तिल होना
सामुद्रिक शास्त्र कहता है कि जिन लोगों के कंठ पर तिल मौजूद होता है उन लोगों की आवाज बड़ी मधुर होती है और उन्हें कला तथा संगीत के विषयों में काफी रुचि होती है।

हथेली के बीच में तिल होना
जिन लोगों की हथेली के बीचों-बीच तिल मौजूद होता है उनके बारे में मान्यता है कि ये लोग अपने जीवन में खूब पैसा कमाते हैं और सुख-सुविधापूर्ण जीवन जीते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: August 2022 Festivals: रक्षाबंधन और जन्माष्टमी समेत अगस्त महीने में पड़ेंगे ये प्रमुख व्रत एवं त्यौहार