नवग्रह शांति उपाय
सूर्य ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंडली का सूर्य जातक के मानसम्मान, सेहत, यश, प्रसिद्धि आदि का कारक माना जाता है। ऐसे में यदि कुंडली का सूर्य अशुभ स्थिति में है तो नहाने के पानी में केसर, लाल पुष्प, इलायची डालकर नहाने से सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं।
चंद्र ग्रह
कुंडली में चंद्र ग्रह को मजबूत करने के लिए नहाने के पानी में सफेद चंदन, गुलाब जल और सफेद रंग का कोई सुगंधित फूल डालकर स्नान कर सकते हैं।
मंगल ग्रह
मंगल ग्रह व्यक्ति के पराक्रम और आत्मविश्वास का कारक माना जाता है। मंगल ग्रह से जुड़े दोष दूर करने के लिए नहाने के पानी में गुड़ और लाल चंदन मिलाकर स्नान कर सकते हैं।