नई दिल्लीPublished: Sep 26, 2022 11:53:09 am
Tanya Paliwal
Maa Shailputri Puja Vidhi: आज 26 सितंबर से शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ हो चुका है। नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शास्त्रों में मां शैलपुत्री को धैर्य, स्नेह और इच्छाशक्ति का प्रतीक माना गया है। तो आइए जानते हैं मां शैलपुत्री की पूजा विधि...
Navratri 2022 Day 1 Puja Vidhi And Mantra: पंचांग के अनुसार हर साल अश्विन मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से नवमी तिथि तक शारदीय नवरात्रि पर्व मनाया जाता है। इस साल 26 सितंबर से 4 अक्टूबर 2022 तक शरद नवरात्र का पर्व मनाया जाएगा। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। वहीं नवरात्रि की पहली तिथि यानी प्रतिपदा को मां शैलपुत्री को समर्पित माना गया है। शास्त्रों में हिमालय की बेटी मां शैलपुत्री को धैर्य, स्नेह और इच्छाशक्ति का प्रतीक माना गया है। वहीं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां शैलपुत्री सफेद वस्त्र धारण करती हैं, मां के दाहिने हाथ में त्रिशूल और बाएं हाथ में कमल सुशोभित होता है। साथी ही देवी की सवारी वृषभ है। मां शैलपुत्री को उमा, सती, वृषोरूढ़ा के नाम से भी पुकारा जाता है। तो आइए जानते हैं नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को प्रसन्न करने के लिए किस विधि से पूजन करें...