हिंदू धर्म मान्यताओं के अनुसार साल में दो बार गुप्त नवरात्रि का पर्व मनाया जाता है। पहली गुप्त नवरात्रि आषाढ़ मास में पड़ती है। इस वर्ष 2022 में 30 जून गुरुवार से गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो रही है जिसका जिस का समापन 8 जुलाई को होगा। गुप्त नवरात्रि में जो भक्त पूरे विधि-विधान और मंत्र जाप से मां दुर्गा की पूजा करता है, उससे दुर्गा मां प्रसन्न होकर अपनी विशेष कृपा बरसती हैं। नवरात्रि के 9 दिनों तक सुबह-शाम माता रानी के भक्त भजन-कीर्तन और भोग लगाकर मां दुर्गा की आराधना करते हैं। ऐसे में ज्योतिष शास्त्र के अनुसार माना जाता है कि यदि 9 दिनों तक मां दुर्गा को इन चीजों का भोग लगाया जाए तो इससे मां प्रसन्न होकर अपने भक्तों को सुख-सौभाग्य और आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करती हैं...