6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हस्तरेखा शास्त्र: हाथों की ऐसी रेखाएं बनाती हैं धन लाभ और विदेश यात्रा का योग

Palmistry Lines: हस्तरेखा शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति के हाथ की लकीरों और मौजूद चिन्हों द्वारा उसके जीवन से जुड़ी बातों का पता लगाया जा सकता है। तो आइए जानते हैं वे कौन सी रेखाएं हैं जो धन लाभ और विदेश यात्रा के योग बनाती हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 3 May 2022, 1:53 PM IST

hastrekha shastra, palmistry lines meaning, money line in palmistry, foreign travel lines in hand palmistry, foreign travel lines on palm, hastrekha jyotish, money line on palm, chandra parvat par cross ka nishan, बुध पर्वत पर रेखाएं, married life palmistry,

हस्तरेखा शास्त्र: हाथों की ऐसी रेखाएं बनाती हैं धन लाभ और विदेश यात्रा का योग

हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो व्यक्ति की हथेली पर कई तरह की रेखाएं और चिन्ह मौजूद होते हैं। जिनके द्वारा व्यक्ति के स्वभाव, गुण, करियर, नौकरी, पसंद-नापसंद और भविष्य के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। ऐसे में कुछ ऐसी रेखाएं भी होती हैं जो अगर किसी व्यक्ति के हाथ में हैं तो उस व्यक्ति का जीवन ऐश ओ आराम से बीतता है। ऐसे लोगों को अपने कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के साथ ही समाज में भी इनका खूब मान-सम्मान होता है। तो आइए जानते हैं हथेली पर मौजूद उन रेखाओं के बारे में...

1. हस्तरेखा शास्त्र में चंद्र पर्वत का एक महत्वपूर्ण स्थान होता है। जिन लोगों की हथेली पर यात्रा रेखा चंद्र पर्वत से होते हुए और पूरी हथेली को पार करके गुरु पर्वत तक जाती है उन लोगों को जीवन में लंबी यात्राएं करने का मौका मिलता है। यानी ऐसे जातक एक से दूसरे देश में काफी यात्राएं करते हैं।

2. जिन लोगों के हाथ की सबसे छोटी यानी कनिष्ठा उंगली के नीचे बुध पर्वत से कोई रेखा निकलकर अनामिका उंगली के नीचे पहुंचती है तो ऐसे लोगों को अपने जीवन में एक ना एक बार विदेश यात्रा करने का मौका जरूर मिलता है।

3. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार, अगर किसी व्यक्ति की हथेली में कोई रेखा चंद्र पर्वत से निकलकर बुध पर्वत तक पहुंचती है तो ऐसे लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी होती है और उन्हें धन लाभ होता है।

4. जिन लोगों की हथेली में दो हृदय रेखाओं में से एक रेखा चंद्र पर्वत की ओर पहुंचती है उन लोगों का व्यवहार जीवन बहुत खुशहाल रहता है। साथ ही पति पत्नी के बीच आपसी तालमेल भी बना रहता है।

यह भी पढ़ें: विदुर नीति: जिसके पति में होते हैं ये गुण उस महिला का जीवन नहीं होता स्वर्ग से कम