2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दूसरों के लिए बड़े लकी माने जाते हैं इन राशियों के जातक, जीवन में इनके आगमन से होते हैं ये खास बदलाव

Lucky Zodiac Signs: ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक इन राशियों के लोग अपने खास गुणों के कारण दूसरों के जीवन से जुड़ते ही उनके जीवन को खुशियों से भर देते हैं और बड़े भाग्यशाली साबित होते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanya Paliwal

•

Updated: 15 May 2022, 1:44 PM IST

3 lucky zodiac signs, Aquarius, Leo, Cancer zodiac sign, lucky people for others, lucky zodiac sign for others, bhagyashali log, zodiac sign personality, कर्क राशि, सिंह राशि, कुंभ राशि, भाग्यशाली लोग, special zodiac characters,

दूसरों के लिए बड़े लकी माने जाते हैं इन राशियों के जातक, जीवन में इनके आगमन से होते हैं ये खास बदलाव

आपने कई बार लोगों को यह कहते सुना होगा कि उनके जीवन में किसी शख्स के आने से सकारात्मक बदलाव आएं हैं। यह खास व्यक्ति आपका दोस्त, जीवनसाथी, प्रेमी या संतान कोई भी हो सकता है। ईश्वर ने हर इंसान में कोई ना कोई खास विशिष्टता प्रदान की है। वहीं ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक कुछ ऐसी राशियां है जिनके जातक खुद से जुड़े लोगों के लिए बड़े भाग्यशाली साबित होते हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वे राशियां...

कर्क राशि: कर्क राशि के लोगों का स्वभाव बड़ा ही उदार और शांत होता है। ये लोग दूसरों की भावनाओं की कद्र करना जानते हैं। वहीं कर्क राशि के लोगों जिस इंसान से भी जुड़ते हैं उसके लिए बड़े भाग्यशाली माने जाते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के लोगों की शादी जिस इंसान से होती है उसकी और उसके परिवार की किस्मत खुल जाती है। हालांकि कई बार कर्क राशि के लोग अपने अत्यंत भावुक स्वभाव से खुद के लिए ही समस्या खड़ी कर लेते हैं।

सिंह राशि: सिंह राशि के लोगों के बारे में माना जाता है कि ये जिस किसी भी इंसान की लाइफ में जाते हैं उसके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने की कोशिश करते हैं। इनके भीतर एक कोच की क्वालिटी मौजूद होती है। सिंह राशि के लोग भले ही अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण खुद के लिए परेशानी खड़ी कर लें लेकिन अपने संबंधियों के लिए लकी होते हैं।

कुंभ राशि: इस राशि के जातक अपनी मेहनत के बल पर हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करते हैं। साथ ही इन लोगों की एंट्री जिस किसी की जिंदगी में होती है, सिंह राशि के व्यक्ति उन्हें जीवन में आगे बढ़ने में बहुत मदद करते हैं। हालांकि इनमें थोड़ा आलस भी होता है जिसे दूर करके ये सभी क्षेत्रों में चमक सकते हैं।

(डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई सूचनाएं सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। patrika.com इनकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ की सलाह ले लें।)

यह भी पढ़ें: कल 16 मई को मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा, जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व से जुड़ी हर जानकारी