पुत्रदा एकादशी पूजा विधि
व्रत वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पीले रंग के स्वच्छ वस्त्र धारण करें। इसके बाद पूजा स्थल की साफ-सफाई करके एक लकड़ी की चौकी पर पीला रंग का कपड़ा बिछाएं। फिर उस पर भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें। इसके बाद विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं और व्रत का संकल्प लें।
तत्पश्चात पीला चंदन, पीले फूल, फल, धूप-दीप और नैवैद्द अर्पित करके विधिवत विष्णु जी की पूजा करें। पूजन के बाद आरती उतारें। ध्यान रखें कि भगवान विष्णु के की पूजा में तुलसीदल जरूर अर्पित करें। इसके बाद भगवान विष्णु के सामने बैठकर पुत्रदा एकादशी व्रत की कथा पढ़ें या सुनें। साथ ही भगवान विष्णु के मंत्र का जाप करें।