हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के हाथ की रेखाओं और मौजूद निशानों के आधार पर उसके जीवन के बारे में बहुत कुछ जाना जा सकता है। इन रेखाओं और निशानों का प्रभाव व्यक्ति की शिक्षा, करियर, धन, वैवाहिक जीवन, स्वास्थ्य सभी पर पड़ता है। हस्तरेखा शास्त्र में अनुसार हथेली में कुछ निशानों की मौजूदगी शुभ मानी जाती है। वहीं इनमें से कुछ ऐसे निशान भी हैं जिनका संबंध भगवान शिव से माना गया है। तो आइए जानते हैं वे कौन से निशान हैं जो किसी व्यक्ति के हाथ में हों तो उसे भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सफलता प्राप्त होती है...