Vastu Shastra: पेड़-पौधे न केवल हमारे वातावरण के लिए जरूरी हैं बल्कि वास्तु शास्त्र में भी इन्हें खास महत्व दिया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हें घर में लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध होता है बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाने में भी सहायक होते हैं। लेकिन वास्तु के जानकारों के मुताबिक सभी तरह के पौधों को घर के अंदर नहीं लगाया जा सकता क्योंकि कुछ ऐसे पौधे हैं जो घर में नकारात्मक ऊर्जा के प्रभाव को बढ़ाकर घर कि सुख-समृद्धि पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। तो आइए जानते हैं वास्तु अनुसार कौन से हैं वे पौधे...