वास्तु शास्त्र में दिशाओं और स्थानों का बहुत महत्व बताया गया है। घर के साथ-साथ घर में मौजूद हर वस्तु को भी सही दिशा में रखना बहुत जरूरी होता है, अन्यथा जीवन में नकारात्मकता बढ़ने से कई समस्याएं पैदा हो सकती हैं। वहीं घर में सजने-संवरने के लिए उपयोग में आने वाली ड्रेसिंग टेबल का भी वास्तु से एक खास संबंध होता है। माना जाता है कि सही दिशा में ड्रेसिंग टेबल रखने से घर का सौभाग्य और वैवाहिक जीवन में भी तालमेल बना रहता है। तो आइए जानते हैं वास्तु अनुसार घर में ड्रेसिंग टेबल कहां रखनी चाहिए...