5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Vikat Sankashti Chaturthi Upay: आज करें गणेशजी के सबसे प्रिय विकट संकष्टी चतुर्थी उपाय, जल्दी हो जाएंगे प्रसन्न

आज वैसाख कृष्ण चतुर्थी यानी विकट संकष्टी चतुर्थी है। आज नौ अप्रैल रविवार को देश भर में भक्त व्रत रखे हुए हैं और विनायक को प्रसन्न करने के लिए शुभ मुहूर्त में गणेशजी की पूजा कर रहे हैं। रात्रि पूजा के बाद चंद्रदेव को अर्घ्य देकर यह व्रत पूरा होगा। लेकिन क्या आप जानते हैं गणेशजी के सबसे प्रिय विकट संकष्टी चतुर्थी उपाय क्या हैं (Vikat Sankashti Chaturthi Upay), जिनसे गणपति शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Pravin Pandey

•

Updated: 9 Apr 2023, 11:35 AM IST

ganeshji.jpg

ganeshji ki puja

Vikat Sankashti Chaturthi Upay: संकष्टी चतुर्थी को गणेशजी की पूजा से गणेशजी प्रसन्न होते हैं और पूजा करने वाले भक्त का हर संकट दूर करते हैं। उसकी हर मनोकामना पूरी करते हैं और सुख समृद्धि का वरदान देते हैं। इसलिए उत्तर से दक्षिण तक और पूरब से पश्चिम तक लोग यह व्रत रखते हैं।


गणेशजी की शाम की पूजा का शुभ मुहूर्तः शाम 6.43 से 9.33 बजे तक
संकष्टी चतुर्थी के दिन चंद्रोदय का समयः रात 10.02 बजे

संकष्टी चतुर्थी के उपाय (Sankashti Chaturthi Upay)


1. सिद्धि प्राप्ति उपायः संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान श्रीगणेश को गेंदे का फूल, मोदक और गुड़ का नैवेद्य अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि इससे गणेशजी प्रसन्न होते हैं और भक्त पर कृपा करते हैं। इससे उसे हर कार्य में सफलता मिलती है। वह किसी विशेष कार्य की सिद्धि चाह रहा है तो भी उसे मिलती है।


2. सुख सौभाग्य प्रदाताः मान्यता है कि सिंदूर सुख सौभाग्य का प्रतीक है। साथ ही यह श्रीगणेश को अत्यंत प्रिय है, इसलिए संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेशजी को सिंदूर अर्पित करने और उन्हें सिंदूर का तिलक करने से भक्त के जीवन में सुख और सौभाग्य का आगमन होता है।


3. धन संपत्ति के लिए उपायः यदि भक्त को गणेशजी से धन संपत्ति की कामना है तो संकष्टी चतुर्थी के दिन उसे गणेश स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। इसके अलावा भक्त को ऊँ श्रीं ऊँ ह्रीं श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय मंत्र का 11 माला जाप करना चाहिए।


4. दरिद्रता को दूर करने का उपायः गणेशजी को शमी का वृक्ष अत्यंत प्रिय है। शमी के वृक्ष की पूजा से गणेशजी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेशजी की पूजा में उन्हें शमी के पत्ते अर्पित करना चाहिए। इससे गणेशजी प्रसन्न होकर भक्त का दुख दारिद्र दूर करते हैं।
ये भी पढ़ेंः 300 साल बाद बना ऐसा राजयोग, इन चार राशि के लोगों को होगा भारी धन लाभ

5. जीवन की परेशानियों का हल दूर्वाः यदि आप जीवन की परेशानियों का हल ढूंढ़ रहे हैं तो विकट संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेशजी की पूजा में ऊं गं गणपतये नमः मंत्र का जाप करते हुए 17 बार दूर्वा अर्पित करें। इससे गणेशजी आपकी समस्याओं का हल सुझा देंगे और उसको दूर करने में भी आपकी मदद करेंगे।


6. ऐसे मिलेगी मानसिक शांतिः यदि जीवन की उलझनों से परेशान हो गए हैं तो गणेशजी की पूजा लाल वस्त्र पहनकर करें, और उन्हें लाल चंदन चढ़ाएं। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी।


7. संतान की प्रगतिः संकष्टी चतुर्थी क दिन पीले या सफेद रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करने से संतान की प्रगति होती है। गणेशजी आपके संतान के रास्ते की बाधाएं दूर कर देते हैं।


8. नए घर के लिएः घर और वाहन की चाहत हर किसी को होती है, लेकिन कई बार परिस्थितियों के कारण व्यक्ति अपनी इच्छा पूरी नहीं कर पाता। ऐसा व्यक्ति संकष्टी चतुर्थी के दिन गणेशजी की पूजा में श्रीगणेश पंचरत्न स्त्रोत का पाठ करे तो नया घर और नया वाहन खरीदने का योग बनता है।