All India Management Association (AIMA) ने MAT September 2018 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस एग्जाम में बैठने वाले परीक्षार्थी AIMA की आॅफिशियल वेबसाइट mat.aima.in पर जाकर अपने परिणाम चेक कर सकते हैं। आपको बता दें AIMA MAT परीक्षा का आयोजन दो चरणों में, 2 सितंबर और 15 सितंबर 2018 को किया गया था। इसके साथ ही 15 सितंबर को कंप्यूटर आधारित परीक्षा एक चरण में करवाई गई थी। सभी परीक्षाओं को परिणाम आज जारी किया गया है। आॅल इंडिया मैनेंजमेंट एसोशिएशन कई मैनेंजमेंट संस्थान में प्रवेश के लिए यह एग्जाम आयोजित करता है। MAT Exam का आयोजन साल में 4 बार किया जाता है