scriptBSEB RESULT 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम हुआ जारी, इस तरह देखें रिजल्ट | Bihar Board BSEB 12th Inter result Released Download Check result | Patrika News

BSEB RESULT 2023: बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम हुआ जारी, इस तरह देखें रिजल्ट

locationनई दिल्लीPublished: Mar 21, 2023 02:58:42 pm

Submitted by:

Rajendra Banjara

Bihar Board Class 12th Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) के स्टूडेंट्स को अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतज़ार है अब ये इंतजार ख़त्म हो चूका है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम BSEB की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जारी हो चुका है। बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब BSEB उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा।
 

bseb_a.jpg

BSEB

Bihar Board Class 12th Result 2023: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का इन्तजार ख़त्म हो गया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने क्लास 12वीं के नतीजे जारी कर दिए है। इस साल कुल मिलाकर 83.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल मिलाकर 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट या बिहार इंटर का रिजल्ट 2023 आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर घोषित किया है। बिहार बोर्ड कक्षा 12वीं में शामिल होने वाले लगभग 13.5 लाख छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे रहे थे। अब वे biharboardonline.bihar.gov.in से अपना परीक्षा परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं। छात्र आधिकारिक वेबसाइट से अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर आसानी से अपने मार्क्स देख सकते हैं, इसके अलावा कुछ दिनों बाद वे अपने संबंधित स्कूलों से बीएसईबी कक्षा 12वीं की ओरिजिनल मार्कशीट प्राप्त कर सकते हैं। बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट घोषित होने के बाद, अब BSEB उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान पर उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए आवेदन करने की अनुमति देगा। अधिक जानकारी रिजल्ट अधिसूचना के माध्यम से साझा की जाएगी।

बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) रिजल्ट इस तरह देखें-

1. बीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर जाएं।
2. इसके बाद होम पेज पर बिहार बोर्ड 12th परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
3. अब स्क्रीन पर एक नया लॉगिन पेज दिखाई देगा।
4. अब लॉगिन विंडो में रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करें।
5. सबमिट बटन पर क्लिक करें।
6. बिहार बोर्ड 12वीं परिणाम 2022 स्क्रीन पर दिखाई देगा।
7. इसे डाउनलोड करें और इसका एक प्रिंट आउट लें।

इस साल 83.7 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं। कुल मिलाकर 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स पास हुए हैं। बिहार बोर्ड 12वीं तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट जारी हो चुका है। इस साल तीनों स्ट्रीम में लड़कियां टॉपर रही हैं।

यह भी पढ़ें

CBSE: बोर्ड ने स्कूलों को नया शैक्षणिक सत्र कब से शुरू करने को कहा, देखें यहां



 
result_b.jpg


इसके अलावा आप डिजिलॉकर पर भी रिजल्ट पा सकते हैं। इसके लिए आप Digilocker पर रजिस्ट्रेशन के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाएं और होम पेज पर Class 12th Marksheet 2023 के लिंक पर क्लिक करें। अगले पेज पर पहले मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से लॉगइन करना होगा इसके बाद डिटेल भरने के बाद आप अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

यह भी पढ़ें

IAF Recruitment: भारतीय वायु सेना में अग्निवीर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, यहां देखें जरूरी डिटेल्स



loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो