scriptBSF Result 2022: बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक | bsf head constable result 2022 declared at bsf.gov.in see direct link | Patrika News
रिजल्‍ट्स

BSF Result 2022: बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

BSF Head Constable Result 2022 Declared: बीएसएफ हेड कॉन्सटेबल भर्ती परीक्षा 2022 के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। कैंडिडेट्स आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in से नतीजे चेक कर सकते हैं।

Dec 23, 2022 / 12:37 pm

Shaitan Prajapat

BSF Head Constable Result 2022

BSF Head Constable Result 2022

BSF Head Constable Result 2022: सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने हेड कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2022 के परिणाम जारी कर दिए है। जो उम्मीदवार बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की हेड कॉन्सटेबल के पद के लिए परीक्षा में शामिल हुए है वे सभी बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट bsf.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। इस भर्ती के जरिए बीएसएफ में रेडियो ऑपरेटर और रेडियो मैकेनिक के खाली पद भरे जाएंगे।

इस लिखित परीक्षा का आयोजन ओएमआर सीट पर 20 नवंबर 2022 को विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। अब कैंडिडेट्स बीएसएफ की ऑफिशियल वेबसाइट से नतीजे चेक कर सकते हैं। सेलेक्टेड उम्मीदवारों को अब अगले राउंड की परीक्षा देनी होगी।

यह भी पढ़ें

SSC Recruitment 2022 : SSC में विभिन्न पदों पर बंपर नौकरी, 12वीं पास करें आवेदन


जो उम्मीदवारों इस लिखित परीक्षा में पास हो गए हैं, उन्हें भर्ती के दूसरे चरण यानी डॉक्यमेंट वेरीफिकेशन, शारीरिक मानक परीक्षण (PST), शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) और डिक्टेशन और पैराग्राफ रीडिंग टेस्ट देना होगा। यह प्रक्रिया अगले साल 16 जनवरी से शुरू होने जा रही है। इसके लिए एडमिट कार्ड 10 जनवरी के बाद जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें

CLAT 2023 परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की जारी, जानिए कैसे करें डानलोड




— सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
— होमपेज पर “DECLARATION OF RESULT OF WRITTEN EXAMINATION FOR THE POST OF HC (RM)/(RO) IN BSF COMN SET-UP-2022 HELD ON 20 NOV 2022 (17111)” पर क्लिक करें।
— इसके बाद एक नई विंडो खुलेगी जिस पर आप नतीजे देख सकते हैं।
— भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें और एक प्रिंट भी निकाल सकते हैं।

बीएसएफ में इस भर्ती परीक्षा के जरिए 1312 पदों को भरे जाएंगे। इनमें से 982 रिक्तियां बीएसएफ हेड कांस्टेबल (आरओ) के पद के लिए हैं। बीएसएफ हेड कांस्टेबल (आरएम) के लिए 330 पद है।

Hindi News/ Education News / Results / BSF Result 2022: बीएसएफ हेड कांस्टेबल परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो