30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE Board Result 2022: सीबीएसई 10वीं-12वीं का परिणाम कब करेगा जारी, cbseresults.nic.in पर देखें लेटेस्ट अपडेट

CBSE Board 10th 12th Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) रिजल्ट 2022 को लेकर हर दिन नए कयास लगाए जा रहे हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जल्द ही जारी कर सकता है। छात्र लेटेस्ट अपडेट आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक देख सकते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 5 Jul 2022, 10:11 AM IST

CBSE Board 10th 12th Result 2022

CBSE Board 10th 12th Result 2022

CBSE Board 10th 12th Result 2022 : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10 के परिणाम 2022 की घोषणा में देरी हुई है। रिपोर्टों के अनुसार, सीबीएसई 10वीं का परिणाम 2022 टर्म—2 13 जुलाई तक और 12वीं का परिणाम 15 जुलाई तक घोषित होने की संभावना है। परिणाम के जारी होने के बाद छात्र इसे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। छात्र CBSE परिणाम 2022 को आधिकारिक वेबसाइट वेबसाइटों- cbseresults.nic.in और results.gov.in पर देख सकते हैं। छात्र अपने सीबीएसई 10वीं के स्कोरकार्ड को नए परीक्षा टैब परीक्षा संगम पर भी डाउनलोड कर सकते हैं।

इन वेबसाइट पर चेक कर सकेंगे परिणाम
cbseresults.nic.in
results.gov.in

बोर्ड ने जारी नहीं किया नोटिफिकेशन
सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2022 को लेकर हर दिन नए कयास लगाए जा रहे हैं। बोर्ड के अधिकारियों की तरफ से इस बाबत कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति को देखते हुए 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षा दो टर्म में आयोजित की थी।

यह भी पढ़ें- Punjab Board 10th Result 2022: पंजाब 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज होगा जारी, ऐसे करें चेक


10वीं का 13 और 12वीं का 15 जुलाई को होगा घोषित
मीडिया खबरों के अनुसार सीबीएसई ने परिणाम की तारीख जल्द ही अंतिम रूप दी जाएगी। मूल्यांकन प्रक्रिया अभी भी चल रही है। इस सप्ताह परिणाम जारी होने की संभावना कम है। संभावना जताई जा रही है कि 15 जुलाई के आसपास रिजर्ट जारी किया जा सकता। अब कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई 10वीं का रिजल्ट 2022 13 जुलाई को घोषित किया जाएगा जबकि सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट 15 जुलाई को घोषित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- JAC Jharkhand Board 10th 12th Result 2022: जारी हुआ 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 10वीं में 6 टॉपर्स में 5 बेटियां

टर्म-1 से अलग होगा टर्म-2 का परिणाम
सीबीएसई की ओर से टर्म-2 परीक्षा के परिणाम को टर्म-1 से अलग तरीके से जारी किया जाएगा। बोर्ड ने परीक्षा का टर्म 1 रिजल्ट स्कूलों को भेज दिया था। लेकिन टर्म 2 रिजल्ट में स्टूडेंट्स को उनकी कंबाइंड मार्कशीट दी जाएगी।