2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CBSE 10th Result 2018 हुए जारी, यहां से करें चेक

CBSE 10th Result 2018 cbse.nic.in या cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 29 May 2018, 1:38 PM IST

CBSE 10 Result 2018

CBSE 10th Result 2018 आज होंगे जारी, शाम 4 बज यहां से करें चेक

CBSE 10th result 2018 यानी सीबीएसई 10वीं परिणाम जारी हो गए हैं। CBSE 10th Class Result 2018 अब आप आॅनलाइन cbse.nic.in या cbseresults.nic.in वेबसाइट्स पर जाकर चेक कर सकते हैं। इस बार सीबीएसई 10वीं की परीक्षा 16 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों ने दी है। इसके अलावा आप गूगल सर्च के द्वारा भी अपना रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। स्टूडेंट्स अपने स्कूल की वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

खुशखबरी! अब 10वीं-12वीं में 75 फीसदी अंक लाने पर फ्री मिलेगी कॉलेज शिक्षा


CBSE 10th Result 2018 Website पर ऐसे करें चेक
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in या cbse.nic.in या results.nic.in पर जाएं।
- इसके बाद Class 10 Exam Results लिंक पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक पेज ओपन होगा जिस पर अपना रोल नंबर डालें और सब्मिट बटन पर क्ल्कि करें।
— इसके बाद स्क्रीन पर आपका रिजल्ट आ जाएगा।
- भविष्य की जरूरत के अनुसार आप इस रिजल्ट को डाउनलोड कर प्रिंट आउट ले सकते हैं।


CBSE 12th Result 2018 हो चुका है जारी
गौरतलब है कि CBSE 12th Result 2018 पहले ही घोषित किए जा चुके हैं। इस एग्जाम में कुल 83.01 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं। CBSE 10th Exam 2018 में नोएडा की मेघना श्रीवास्तव ने किया टॉप किया है। मेघना ने 500 में से 499 अंक हासिल किए हैं। इस साल भी बेटियों ने बाजी मरते हुए मेरिट में पहले और दूसरे स्थान पर अपना नाम दर्ज कराया है। ये दोनों बेटियां यूपी की हैं। मेघना श्रीवास्तव ने 99.8% और अनुष्का चंद्र ने 99.6% अंक प्राप्त किए हैं।

पिछले साल हुए 90.95 फीसदी स्टूडेंट पास
साल 2017 में सीबीएसई की 10वीं की परीक्षा में कुल 16,67,573 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सीबीएसई द्वारा घोषित नतीजों के अनुसार पिछले साल 90.95 फीसदी स्टूडेंट पास हुए थे। पिछले साल छात्रों के पास होने के प्रतिशत में सुधार दर्ज किया गया था जो बढ़कर 93.4 प्रतिशत हो गया था। वहीं लड़कियों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 92.5 प्रतिशत हो गया था।