HPBOSE 10th Result 2020 : हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of School Education) (HPBOSE) ने Class 10th का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। जो बच्चे बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की वेबसाइट पर लॉग इन कर अपने रोल नंबर के जरिए रिजल्ट देख सकते हैं। इस साल करीब 1 लाख 50 हजार बच्चों ने दसवीं की परीक्षा दी थी। उल्लेखनीय है कि पिछले साल HPBOSE 10th result अप्रेल माह में घोषित किया गया था, लेकिन इस साल कोविड-19 के चलते रिजल्ट जारी करने में देरी हुई।