25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CA Intermediate का रिजल्ट आज होगा जारी

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आईपीसी परीक्षा का परिणाम आज यानी कि 29 जुलाई को घोषित करने जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Amanpreet Kaur

•

Updated: 29 Jul 2018, 12:54 PM IST

CA results

CA results

इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ इंडिया (आईसीएआई) आईपीसी परीक्षा का परिणाम आज यानी कि 29 जुलाई को घोषित करने जा रहा है। नए और पुराने कोर्स दोनों का ही रिजल्ट शाम ६ बजे घोषित किया जाएगा। जिन भी कैंडिडेट्स ने यह परीक्षा दी है वे सीए की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर शाम 6 बजे अपना रिजल्ट चैक कर सकते हैं। सीए रिजल्ट के साथ ही सीए फाइनल और फाउंडेशन परीक्षा के लिए 50 रैंक तक ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट भी जारी की जाएगी। आपको बता दें कि यह परीक्षा मई/जून 2018 को आयोजित की गई थी। इससे पहले आईसीएआई ने सीए फाइनल, फाउंडेशन और कॉमन प्रोफिशिएंसी टेस्ट यानी कि सीपीटी का रिजल्ट जारी किया था। यह रिजल्ट 20 जुलाई को जारी किया गया था।

ऐसे चैक करें रिजल्ट

सीए स्टूडेंट्स अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org या icai.nic.in पर चैक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले स्टूडेंट के पास रजिस्ट्रेशन नंबर या पिन नंबर और रोल नंबर होना चाहिए। इसके बाद वे अपना रोल नंबर और पिन नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर डाल कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। स्टूडेंट्स ईमेल के जरिए भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। इसके लिए उन्हें आईसीएआई की वेबसाइट icaiexam.icai.org पर रजिस्टर करना होगा। इसके बाद जैसे ही रिजल्ट घोषित होगा, स्टूडेंट के रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर इसे भेज दिया जाएगा। स्टूडेंट्स वहां से इसे चैक कर सकते हैं।

सीए रिजल्ट देखने का तीसरा तरीका है एसएमएस के जरिए। इसके लिए आपको नीचे दिया गया तरीका अपनाना होगा।

Intermediate (IPC) Examination (Old Course)

CAIPCOLD (space) XXXXXX (Where XXXXXX is the six digit Intermediate (IPC) Examination roll number of the candidate), e.g. CAIPCOLD 000128

Intermediate Examination (New Course)

CAIPCNEW (space) XXXXXX (Where XXXXXX is the six digit Intermediate Examination roll number of the candidate) , e.g. CAIPCNEW 000128

On July 20, The Institute of Chartered Accountants of India had released the results of the Chartered Accountants final examination, foundation examination and Common Proficiency Test (CPT).

Send an SMS in the following format to 58888