30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ICSE 10th result 2022: आज जारी होगा आईसीएसई 10वीं का परिणाम, cisce.org पर करें चेक

ICSE 10th Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) आज ICSE कक्षा 10वीं का रिजल्ट जारी करेगा। परिणाम घोषित हो जाने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shaitan Prajapat

•

Updated: 17 Jul 2022, 8:59 AM IST

ICSE 10th Result 2022

ICSE 10th Result 2022

ICSE 10th Result 2022: काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (CISCE) की ओर से कक्षा 10वीं का रिजल्ट आज जारी किया जाएगा। छात्र लंबे समय से 10वीं के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। आज शाम 5 बजे परिणाम घोषित होगा। बोर्ड द्वारा परिणाम की घोषणा ऑनलाइन माध्यम से की जाएगी। जो उम्मीदवार इस साल CISCE की दसवीं की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org या results.cisce.org पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते है।

आज शाम 5 बजे जारी होगा परिणाम
10वीं के रिजल्ट को लेकर CISCE ने आधिकारिक पुष्टि करते हुए कहा, ICSE (कक्षा 10), 2022 परीक्षा के परिणाम रविवार, 17 जुलाई को शाम 5:00 बजे घोषित किए जाएंगे। परिणाम CISCE के करियर पोर्टल पर, वेबसाइट पर और SMS के माध्यम से उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- जल्द जारी होगा CBSE कक्षा 10वीं और 12वीं के रिजल्ट, cbse.gov.in पर देखें ताजा अपडेट

ICSE 10th Result 2022: ऐसे देख सकेंगे 10वीं का परिणाम
— सबसे पहले ICSE की आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाएं।
— होम पेज पर ICSE 10th Result 2022 लिंक पर क्लिक करें।
— इसके बाद यूआईडी, इंडेक्स नंबर और कैप्चा दर्ज करें।
— इसके बाद आपके सामने रिजल्ट सामने नजर आएगा।
— इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट आउट लें।

यह भी पढ़ें- JEE Main Result 2022: जेईई मेंस सेशन 1 के परिणाम घोषित, jeemain.nta.nic.in पर करें चेक

25 अप्रैल से 23 मई के बीच हुई थी परीक्षा
आपको बता दें कि CISCE की ओर से ICSE सेमेस्टर 2 की बोर्ड परीक्षा 25 अप्रैल से 23 मई, 2022 के बीच संपन्न हुई थी। ICSE, ISE टर्म 1 परीक्षा परिणाम बोर्ड द्वारा 7 फरवरी, 2022 को घोषित किया गया था। वहीं कक्षा 10, 12 की परीक्षा नवंबर में आयोजन किया गया था।