JEE Main Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) आज जेईई मेन (JEE Main) का रिजल्ट जारी कर सकता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जेईई मेन पहले सत्र का परिणाम बहुत जल्द घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट की घोषणा आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर की जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट रिजल्ट चेक करने और अधिक जानकारी के लिए जेईई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना जेईई मेन आवेदन संख्या, परीक्षा रोल नंबर और जन्म तिथि दर्ज करनी होगी।