इन छात्राओं ने पास की है JEE मेन परीक्षा
JEE मेंस क्वालीफाई करने वाली क्षेत्रों में एलिसा हास्सा, सोहनी बाखला और एजेंल सियोन टोपनो, मेरी कण्डुलना, सरस्वती कुमारी, सुचिता सुरीन, पुष्पा कण्डुलना, संतोषी कुमारी, श्रुति कुमारी और निशा कुमारी शामिल हैं। बता दें कि शैक्षणिक सत्र 2021-23 के दूसरे फेज में इंजीनियरिंग के लिए 18 और मेडिकल के लिए 39 छात्राएं तैयारी करने में जुटी थीं। जिनमें से इंजीनियरिंग की 10 छात्राओं ने जेईई मेन्स की परीक्षा पास की है। सफल होने वाली इस छात्राओं को अब खूंटी जिला प्रशासन की ओर से कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कालामाटी में जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी। इससे इन छात्राओं को देश के अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेजों में एडमिशन मिल सकेगा।
यह भी पढ़ें- CUET UG 2023: सीयूईटी यूजी परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कब होगी जारी, यहां देखें अपडेट