6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PSEB 10th Result 2023: पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें टॉपर्स की पूरी लिस्ट

PSEB Punjab Board 10th Result 2023: पंजाब बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट (PSEB 10th Result 2023) जारी कर दिया है। छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। आपको बता दे इस साल तीनों टॉपर सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 26 May 2023, 1:02 PM IST

pseb.jpg

PSEB Punjab Board 10th Result 2023: पंजाब बोर्ड ने आज कक्षा 10वीं का रिजल्ट (PSEB 10th Result 2023) जारी कर दिया है। छात्र पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते है। आपको बता दे इस साल तीनों टॉपर सरकारी स्कूल के स्टूडेंट्स हैं। इस बार 653 स्टूडेंट्स 10वीं की परीक्षा में फेल हुए हैं और 6171 स्टूडेंट्स को कंपार्टमेंट की श्रेणी में रखा गया है। लड़कियां 98.46 और लड़के 96.73 फीसदी पास हुए हैं। नियमित स्टूडेंट्स 97.56 फीसदी पास हुए हैं। वहीं सरकारी स्कूलों का पास प्रतिशत 97.76 फीसदी दर्ज किया गया है और प्राइवेट स्कूलों का पास प्रतिशत 97 फीसदी रहा है। इस साल पंजाब बोर्ड की कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 3 लाख छात्र शामिल हुए थे।

टॉपर्स लिस्ट (तीनों टॉपर सरकारी स्कूल के हैं)

संत मोहन दास मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल की छात्रा गगनदीप कौर ने 650 में से 650 अंक लाकर राज्य में टॉप किया है।
इसी स्कूल से नवजोत 650 में से 648 अंक लाकर दूसरे स्थान पर आई है।
हरमन मनसा के राजकीय हाई स्कूल की कौर ने 650 में से 646 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।

पंजाब बोर्ड PSEB लड़कों और लड़कियों का प्रतिशत

लड़कों का पास प्रतिशत: 96.73 प्रतिशत
लड़कियों का पास प्रतिशत: 98.46 प्रतिशत

PSEB 10वीं जिलेवार टॉपर्स लिस्ट

पठानकोट: 99.19 फीसदी
कपूरथला: 99.2 फीसदी
अमृतसर: 98.97 फीसदी

97.54% स्टूडेंट्स पास

पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट आज जारी हो गया है। इस साल 10वीं क्लास के छात्रों का ओवरऑल पास परसेंटेज 97.54 फीसदी रहा है। बीते साल 2022 में 99.06% छात्रों ने परीक्षा पास की थी। इससे पहले 2021 में 99.93% स्टूडेंट्स पास हुए थे।


पंजाब बोर्ड 10वीं क्लास का रिजल्ट ऐसे करें चेक

पीएसईबी की आधिकारिक साइट pseb.ac.inपर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध पंजाब बोर्ड कक्षा 10वीं परिणाम 2023 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
रिजल्ट चेक करें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें