30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PSEB 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट होगा इस डेट को जारी, देखें ऑफिसियल नोटिस

PSEB Punjab Board 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा की एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के लिए अहम जानकारी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट जारी कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Rajendra Banjara

•

Updated: 18 May 2023, 3:49 PM IST

students_a.jpg

PSEB Punjab Board 12th Result 2023: पंजाब बोर्ड 12वीं कक्षा की एग्जाम देने वाले स्टूडेंट के लिए अहम जानकारी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, PSEB ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी करने की डेट जारी कर दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड, मोहाली ने अभी केवल 12वीं एग्जाम के परिणाम जारी करने से जुड़ी जानकारी दी है, इसके अनुसार, सीनियर सेकेंडरी के परिणाम मई में ही जारी किए जाएंगे, नोटिस में कहा गया है कि PSEB 12th Result 2023 को 31 मई तक या उससे पहले भी जारी किया जा सकता है। आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर ऑफिशल नोटिस जारी किया गया है। पंजाब बोर्ड 12वीं के आर्ट्स, साइंस एवं कॉमर्स तीनों संकाय के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे। इसके साथ ही स्टूडेंट्स के अंक, ओवरऑल पास परसेंटेज और टॉपर लिस्ट भी जारी की जाएगी। रिजल्ट ऑनलाइन आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जारी किये जायेंगे जिसे स्टूडेंट्स अपने रोल नंबर से देख सकते हैं।

इस साल, PSEB 12th एग्जाम में लगभग 3 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। पंजाब बोर्ड (PSEB) ने 22 मार्च, 2023 से 27 अप्रैल, 2023 तक PSEB 12th की एग्जाम आयोजित की थी। पंजाब बोर्ड कक्षा 12वीं की एग्जाम में शामिल होने वाले स्टूडेंट्स को सॉफ्ट कॉपी में मार्कशीट भी जारी की जाएगी। बता दें कि 2022 में पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 28 जून को जारी किया गया था। 12वीं का पास प्रतिशत कुल 96.96 फीसदी दर्ज किया गया था। छात्राओं का पास प्रतिशत स्टूडेंट्स से अधिक 97.78 फीसदी रहा और कुल 96.27 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

यह भी पढ़ें- चपरासी, चौकीदार बनने की दौड़ में MBA B.Tech होल्डर, SSC की भर्ती में 55 लाख आवेदन



कैसे देखें पंजाब बोर्ड 12वीं का रिजल्ट ?

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं pseb.ac.in पर जाएं।
2. यहां होमपेज पर Punjab Board Class 12th रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें
3. अब इस पेज पर अपना रोल नंबर और दूसरे डिटेल डालें और सबमिट कर दें।
4. इसके बाद इतना करते ही नतीजे आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर दिख जाएंगे।
5. अब इसे यहां से डाउनलोड करें और एक कॉपी निकाल कर सुरक्षित रख लें।