26,502 से बढ़कर 64,371 हुई पदों की संख्या
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से यह भर्ती असिस्टेंट लोकोपायलट और टेक्निशियन के 26,502 पदों के लिए निकाली गई थी, लेकिन बाद में इसमें पदों की संख्या बढ़ाकर 64,371 कर दी गई। गौरतलब है कि RRB ALP 2018 भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 3 February 2018 को जारी किया गया था। इस भर्ती के लिए आवेदन पत्र 3 February से 31 March 2018 लिए गए थे।