आपको बता दें इस भर्ती के तहत probationary officers (PO) के 2000 पदों को भरा जाएगा। इसमें सामान्य वर्ग के लिए 1010 पद, ओबीसी के लिए 540, एससी के लिए 300 और एसटी कैटिगरी के लिए 150 पद आरक्षित किए गए हैं। मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने के लिए 1, 7 और 8 जुलाई को आयोजित प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त किए कुल अंक के आधार पर श्रेणीवार योग्यता सूची तैयार की जाएगी।