28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Board Results Update 2024: इस लिंक को नोट कर लें, जल्द जारी होने वाला है रिजल्ट

UP Board Results Update 2024: यूपी बोर्ड का परिणाम जल्द ही जारी हो सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। मूल्यांकन के लिए 16 मार्च से 31 मार्च तक की तारीख निर्धारित की गई थी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Shambhavi Shivani

•

Updated: 5 Apr 2024, 5:23 PM IST

up_board_results_update_202.jpg

UP Board Result 2024

UP Board Results Update 2024: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा जल्द ही 10वीं और 12वीं परीक्षा के नतीजे जारी किए जा सकते हैं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन हो चुका है। मूल्यांकन के लिए 16 मार्च से 31 मार्च तक की तारीख निर्धारित की गई थी। हालांकि, मूल्यांकन प्रक्रिया निर्धारित समय से एक दिन पहले 30 मार्च को समाप्त कर ली गई है। जानिए, यूपी बोर्ड के आधिकारिक बयान के अनुसार कब तक आएंगे नतीजे।


यूपी बोर्ड का परिणाम जल्द ही जारी हो सकता है। हालांकि, बोर्ड ने इसे लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। छात्रों से अनुरोध है कि वो धैर्य बनाए रखें और किसी भी प्रकार के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।


यह भी पढ़ें- कक्षा 3 और 6 के बाद अब NCERT ने बदला 12वीं क्लास का सिलेबस


इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा (UP Board Exams) में 55 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था। 10वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 29,99,407 छात्रों ने भाग लिया। वहीं इंटर स्कूल की परीक्षा में कुल 25,25,308 छात्रों ने भाग लिया था। यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षा 22 फरवरी से 9 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पालियों में हुई थी।


यह भी पढ़ें- 12वीं के बाद बनें टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियर, होगी लाखों की कमाई


उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) जल्द ही 10वीं कक्षा के परिणाम जारी कर सकता है। रोल नंबर और अन्य जानकारी की मदद से आप आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, अप्रैल 2024 के पहले सप्ताह रिजल्ट की घोषणा हो सकती है। हालांकि, बोर्ड की ओर से इसकी कोई सूचना अभी तक नहीं आई है।