
UPSC Civil Services Prelims Result 2018: आज हो सकता है जारी, बस क्लिक में ऐसे करें चेक
UPSC Civil Services Prelims Result 2018: यूपीएससी की सिविल सर्विस प्रारंभिक परीक्षा 2018 के परिणाम का इतंजार कर रहे छात्रों के लिए खुशखबरी है। संघ लोक सेवा आयोग आज यानि मंगलवार को Civil Services prelims result 2018 जारी कर सकता है। परीक्षा में उपस्थित हुए स्टूडेंट यूपीएससी की आॅफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर अपना रिजल्ट चेक कर सकता है।
करीब 3 लाख स्टूडेंट बैठे थे UPSC Civil Services Prelims Exam में
आपको बता दें संघ लोक सेवा आयोग ने गत माह 3 जून को UPSC Civil Services Prelims Exam का आयोजन देश के 73 परीक्षा केन्द्रों पर किया गया था। इस परीक्षा में करीब 3 लाख स्टूडेंट उपस्थित हुए थे। प्री परीक्षा में दो पेपर हुए थे। पहले पेपर में आए अंक को मेरिट लिस्ट में जोड़ा जाएगा जबकि दूसरे पेपर में 66 अंक (33 percent) लाने वाले स्टूडेंट्स मैन्स एग्जाम में बैठने के लिए योग्य होगें। यानि यूपीएससी की मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए उम्मीदवार को प्री परीक्षा के सेकेंड पेपर में केवल 33 प्रतिशत अंक लाने अनिवार्य है। मुख्य परीक्षा का आयोजन इस साल सितंबर माह में किया जाएगा।
ऐसे चेक करें UPSC Civil Services Prelims Exam Result 2018
Step 1: सबसे पहले अभ्यर्थी संघ लोक सेवा आयोग की आॅफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
Step 2: इसके बाद साइट के होमपेज पर दिए गए 'UPSC Civil Services Prelims Result 2018' के लिंक पर क्लिक करें।
Step 3: इसके बाद एक नया वेबपेज ओपन हो जाएगा, जिसमें कैंडिडेट अपना रोल नंबर, डेट आॅफ बर्थ, रजिस्ट्रेशन नंबर आदि जानकारी डालें और सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
Step 3: स्क्रीन पर सामने आपको रिजल्ट नजर आने लगेगा, जिसे डाउलनोड करके उसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।
Published on:
10 Jul 2018 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allरिजल्ट्स
शिक्षा
ट्रेंडिंग
