UPSC Results 2023 2 'Ayesha' with same roll number: सबसे बड़ा एग्जाम माने जाने वाले यूपीएससी 2022 के नतीजे आए जारी कर दिया गए है। नतीजे जारी होने के बाद मध्य प्रदेश में दो कैंडिडेट्स के बीच कुछ ऐसा हुआ कि मामला चर्चा में हैं। यूपीएससी सीएसई 2022 का फाइनल रिजल्ट में कुल 933 कैंडिडेट्स पास हुए हैं। मध्यप्रदेश में यूपीएससी रिजल्ट से जुड़ा एक अजीब मामला सामने आया है। एक ही रोल नंबर पर परीक्षा देने वाली दो महिला कैंडिडेट्स ने दावा किया है कि उन्होंने एग्जाम पास किया है। दोनों का नाम और रोल नंबर एक ही बताया जा रहा है। हालांकि, रैंक किसकी आई है, इसको लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही। एमपी के दो अलग शहरों की रहने वाली दोनों आयशा 184 रैंक को लेकर दावा कर रही हैं।