9 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विधानसभा चुनाव में नामांकन के लिए 32 आफीसर नियुक्त, ये दी गईं शक्तियां

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन आधिकारी प्रीति मैथिल ने विधानसभा चुनाव-2018 के परिपेक्ष्य में रिटर्निंग ऑफीसर चुनाव के कार्यक्रम के सहयोग के लिए 24 आधिकारियों को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Rajesh Patel

Oct 07, 2018

election 2018 latest news govt planning to women constable on duty

election 2018 latest news govt planning to women constable on duty

रीवा. प्रदेश में आचार संहिता लागू होते ही धारा-144 प्रभावी हो गई है। जिले में 9 नवंबर से नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जिले की आठ विधानसभा क्षेत्रों में नामांकन प्रक्रिया के लिए आठ रिटर्निंग और २४ सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति की है।

विधानसभावार रिटर्निंग अधिकारी
कलेक्टर ने विधान सभा निर्वाचन 2018 की समस्त निर्वाचन प्रक्रिया कराने के लिए विधानसभा क्षेत्रवार रिटर्र्निंग ऑफीसर नियुक्त किए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र सिरमौर के लिए अनुविभागीय आधिकारी नीलमणि अग्निहोत्री को रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया के लिए संयुक्त कलेक्टर आइरिक जोसेफ खलको को, विधानसभा क्षेत्र त्योंथर के लिए डिप्टी कलेक्टर एसके सिंह को रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज के लिए अनुविभागीय अधिकारी संस्कृति जैन को, विधानसभा क्षेत्र देवतालाब के लिए संयुक्त कलेक्टर केके पाठक एवं मनगवां के लिए अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एसपी गुप्ता एवं विधानसभा क्षेत्र रीवा के लिए अनुविभागीय अधिकारी बलवीर रमण को रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र गुढ़ के लिए डिप्टी कलेक्टर एपी द्विवेदी को नियुक्त किया है।

विधानसभाओं में 24 सहायक रिटर्निंग ऑफीसर तैनात
रीवा. कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन आधिकारी प्रीति मैथिल ने विधानसभा चुनाव-2018 के परिपेक्ष्य में रिटर्निंग ऑफीसर चुनाव के कार्यक्रम के सहयोग के लिए 24 आधिकारियों को सहायक रिटर्निंग आफीसर नियुक्त किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र सिरमौर के लिए तहसीलदार संदीप जयसवाल, नायब तहसीलदार राकेश कुमार शुक्ला और जनपद केसीइओ टीबी सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र सेमरिया के लिए तहसीलदार मनीष तिवारी, नायब तहसीलदार मणिराज सिंह एवं बनकुईया की नायब तहसीलदार रत्नराशि पांडये को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र त्योंथर में तहसीलदार लक्ष्यराम जागडे, नायब तहसीलदार अंकित मौर्य एवं जनपद के सीईओ महावीर जाटव को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र मऊगंज के लिए तहसीलदार हनुमना सुधाकर सिंह बघेल, नायब तहसीलदार नीरज कालमेघ एवं जनपद केसीइओ हरिश्चन्द्र द्विवेदी को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाया है।

इन विधानसभाओं में इन्हें दी गई जिम्मेदारी
कलेक्टर ने विधानसभा क्षेत्र देवतालाब के लिए मऊगंज के तहसीलदार विजय सेनए नईगढ़ी के नायब तहसीलदार चन्द्रशेखर मिश्रा तथा नईगढ़ी के सीईओ संजय सिंह को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर बनाया है। विधानसभा क्षेत्र मनगवां के लिए तहसीलदार रामेश्वर प्रसाद तिवारी, नायब तहसीलदार दीपिका पाव एवं गंगेव के सीइओ प्रमोद ओझा को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। विधानसभा क्षेत्र रीवा के लिए तहसीलदार जीतेन्द्र तिवारी, नायब तहसीलदार प्रवीण त्रिपाठी एवं हुजुर के नायब तहसीलदार यतीश शुक्ला को सहायक निटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है। गुढ़ विधानसभा क्षेत्र के लिए तहसीदार राकेश शुक्ला, नायब तहसीलदार सुनील वर्मा एवं रायपुर कर्चुलियान के सीइओ बलवान सिंह मवासे को सहायक रिटर्निंग ऑफीसर नियुक्त किया है।