2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘प्रदेशभर में सामूहिक अवकाश पर रहेंगे शासकीय कार्यालयों के साढ़े चार लाख बाबू’

मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने पत्रकारवार्ता में कहा...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 8 Apr 2018, 6:06 PM IST

Babu of government offices will remain on mass leave

Babu of government offices will remain on mass leave

रीवा. प्रदेशभर में शासकीय कार्यालयों के करीब साढ़े चार लाख बाबू दो दिन तक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। मुख्यमंत्री के महा पंचायत बुलाए जाने के बाद समिति की ओर से सौंपी गई रिपोर्ट के आधार पर वेतन विसंतियों को दूर नहीं किया जा रहा है। इस लिए शासकीय कार्यालय के लिपिक कर्मचारी 12 और 13 अप्रैल को सामूहिकरूप से हड़ताल पर रहेंगे। यह बाते संघ के जिलाध्यक्ष बीके शुक्ला ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही।

दो दिन के भीतर प्रदेशभर में 50-60 हजार से आवेदन
मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के संघ के जिलाध्यक्ष बीके शुक्ला ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि शासकीय कार्यालय के लिपिक सामूहिक अवकाश का आवेदन भरने का अभियान प्रारंभ कर दिया है। पिछले दो दिन के भीतर प्रदेशभर में 50-60 हजार से ज्यादा लिपिकों ने अपने-अपने कार्यालय में आवेदन भर लिया है। जल्द ही संगठन के पास जमा हो जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के बावजूद लिपिकों के वेतन विंगति पर विचार नहीं किया गया। मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने राज्य कर्मचारी कल्याण समिति की अध्यक्षता में 5 सदस्यीय समिति गठित कर प्रतिवेदन चाहा गया था।
प्रतिवेदन में वेतन की गई है अनुशंसा
राज्य कर्मचारी कल्याण समिति की ओर से सहायक ग्रेड-3 वेतन 1900 के स्थान पर 2400 करने एवं प्रथम समयमान 2600, द्वितीय समयमान 3200 एवं तृतीय समयमान 3600 स्वीकृत करने की अनुशंसा सहित पद के आधार पर वेतन एव ग्रेड वेतन को उन्नयन करने की अनुशंसा की गई है।
सामूहिक अवकाश पर रहने लिया संकल्प
पत्रकारवर्ता के दौरान मध्य प्रदेश लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारियों सहित मध्य प्रदेश मंत्रालयीन कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश लिपिक लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्य प्रदेश नगर पालिक कर्मचारी संघ एवं मध्य प्रदेश राजस्व कर्मचारी संघ भूख हड़ताल प्रारंभ की गई है। आगामी 12 और 13 अप्रैल को संयुक्तरूप से सामूहिकरूप से निर्णय लिया है। इस दौरान विभिन्न संठनों के पदाधिकारियों ने संकल्प लिया है।
इन पदाधिकारियों ने लिया संकल्प
पत्रकारवार्ता के दौरान पेंशनर्स समाज संघ के जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र तिवारी, राजेन्द्र तिवारी, राजकुमार चौबे, रामबाई, मोतीलाल शर्मा, उमेश कुमार पांडेय, बलवंत प्रसाद पांडेय, सोनू दहायत, विजय कुमार शर्मा, नरेन्द्र पांडेय, रामपाल नापित, सीडी द्विवेदी, बीबी सिंह, विष्णु कुमार, विवेक गौतम, प्रदीप तिवारी, विनोद तिवारी आदि रहे।