27 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा के प्रदेश प्रभारी का एससीएसटी एक्ट पर बड़ा बयान, जानिए गड़करी पर भी क्या बोले

विनय सहस्त्रबुद्धे ने रीवा और शहडोल संभाग के नेताओं के साथ चुनावी तैयारियों पर की चर्चा

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Mrigendra Singh

Aug 05, 2018

rewa

Big statement of BJP leader vinay sahastrbuddhe on SCST act in rewa mp

रीवा। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश संगठन प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे ने एससीएसटी एक्ट पर केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश पर बड़ा बयान दिया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा डॉ. भीमराव अंबेडकर द्वारा बनाए गए कानून पर किसी भी तरह का समझौता नहीं करेगी। उनके द्वारा दी गई व्यवस्था को आगे बढ़ाएगी। इस मामले में सरकार और पार्टी का नजरिया स्पष्ट है कि पूर्व से जिन्हें कानूनी अधिकार मिले थे उन्हें वह आगे भी मिलता रहे।
सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि कुछ राजनीतिक ताकतें समाज को बांटना चाह रही हैं लेकिन हम ऐसा नहीं करने देंगे। वंचित वर्ग को जो सुरक्षा कवच मिला है वह आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार एससीएसटी समाज के साथ ही अन्य पिछड़े वर्ग के लोगों को भी सामाजिक रूप से मजबूत करने के प्रयास में है। इसके लिए ओबीसी आयोग का बिल लोकसभा में पास हुआ है। अब राज्यसभा में भी इसे पास कराने का प्रयास सरकार करेगी। पूर्व में विपक्ष के अड़ंगे के चलते यह पास नहीं हो सकता था। भाजपा कार्यालय में प्रदेश प्रभारी ने प्रेस कांफ्रेंस कर संगठन की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान प्रदेश महामंत्री वीडी शर्मा, जिला अध्यक्ष विद्याप्रकाश श्रीवास्तव एवं संभागीय मीडिया प्रभारी योगेन्द्र शुक्ला मौजूद रहे।

गड़करी पर बोले उनका निजी बयान हो सकता है
केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने हाल ही में बयान दिया है कि जातिगत आधार पर आरक्षण देना बिल्कुल गलत है। आर्थिक आधार पर आरक्षण होने की बात उन्होंने कही। साथ ही यह भी कहा कि जब नौकरियों के अवसर बढ़ेंगे तभी आरक्षण की बात होगी। अभी ऐसा दिख नहीं रहा है। इस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि यह उनका निजी बयान हो सकता है। पार्टी की गाइड लाइन स्पष्ट है, जिस पर काम भी हो रहा है।

सबका साथ-सबका विकास के लिए संकल्पित
सहस्त्रबुद्धे ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मंत्र दिया है सबका साथ-सबका विकास, उस पर पार्टी संकल्पित है। इसके लिए सबको आवास देने से लेकर उनके जीवन से जुड़ी अन्य व्यवस्थाओं पर सरकार चिंता कर रही है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मध्यप्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना शुरू की है, जिसमें सभी को लाभ मिल रहा है।

कांग्रेस के पास विजन नहीं, हम कर रहे विकास की बात
कांग्रेस के नेताओं द्वारा दिए जा रहे बयान पर कहा कि उनके पास कोई विजन नहीं है। उन्हें जनता किसलिए सत्ता पर बैठाए यह नहीं बता पा रहे हैं। भाजपा विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ी है। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा में देर रात तक लोग स्वागत के लिए खड़े रहते हैं। यह सब सरकार के काम की बदौलत हो रहा है।

लोकप्रिय नेता को मिलेगी टिकट
आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की ओर से प्रत्याशी तय करने की तैयारियों पर पूछे गए सवाल पर कहा कि भाजपा जिस तरीके से अब तक पार्टी के प्रत्याशियों का चयन करती रही है, उसी तरह इस बार भी होगा। कांग्रेस या अन्य दलों को जल्दबाजी है तो वह अपने प्रत्याशियों की घोषणां करते रहें। समय आने पर भाजपा अपने लोकप्रिय नेताओं को टिकट देने का ऐलान कर देगी।