24 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सारी सख्ती हुई बेकार, वाट्सएप पर वाइरल हुआ बोर्ड का पेपर, छात्राओं ने जमीन पर बैठकर दी परीक्षा

पहले दिन निरीक्षण में निकले कई अधिकारी, धराए नकलची...

2 min read
Google source verification

रीवा

image

Ajit Shukla

Mar 01, 2018

Board exam paper viral on Wattsapp

Board exam paper viral on Wattsapp

रीवा. माध्यमिक शिक्षा मंडल की बोर्ड परीक्षा में तमाम निर्देशों के बावजूद शुचिता व गोपनीयता बरकरार नहीं रह सकी। परीक्षा में अव्यवस्था भी देखी गई। एक ओर जहां परीक्षा खत्म होने के पहले हिन्दी का प्रश्नपत्र वाट्सएप पर वाइरल हो गया। वहीं दूसरी ओर छात्राओं को जमीन पर बैठकर परीक्षा देते पाया गया।

शहर के केंद्रों में दिखी अव्यवस्था
परीक्षा केंद्रों में परीक्षार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। पहले दिन ही परीक्षार्थियों को जमीन पर बैठक कर परीक्षा देनी पड़ी। केंद्राध्यक्षों ने फर्नीचर की व्यवस्था कर पाने में असमर्थता जाहिर की है। गांव की बात तो दूर यह स्थिति शहर के ही परीक्षा केंद्रों पर देखी गई।

निरीक्षण पर निकले कई अधिकारी
सुबह नौ बजे से शुरू हुई परीक्षा 12 बजे तक चली। परीक्षा के दौरान केंद्रों के निरीक्षण के लिए कई अधिकारी निकले। अकेले डीईओ कार्यालय से जिला शिक्षा अधिकारी अंजनी कुमार त्रिपाठी, सहायक संचालक आरएन पटेल व रमसा प्रभारी पीएल मिश्रा ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उधर विकासखंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा भी उनके विकासखंडों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा निरीक्षण में कई एसडीएम भी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।

पकड़ा गया एक नकलची
निर्देशों के मुताबिक परीक्षा केंद्रों में छात्रों को सघन तलाशी के बाद प्रवेश दिया गया। इसके बावजूद शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भीर में एक परीक्षार्थी नकल करते हुए पाया गया। रमसा प्रभारी पीएल मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान छात्रों को नकल करते पकड़ा और प्रकरण दर्ज किया।

वाट्सएप पर प्रश्नपत्र हुआ वाइरल
पहले दिन हायर सेकेंड्री की विशिष्ट भाषा हिन्दी की परीक्षा में सुबह साढ़े नौ बजे ही प्रश्नपत्र वाइरल हुआ बताया गया। वैसे तो प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना शिवपुरी जिले से है। लेकिन रीवा सहित आसपास के जिलों में भी वाट्सएप पर यह प्रश्नपत्र परीक्षा खत्म होने के पहले ही खूब वाइरल हुआ। हालांकि अभी अधिकारी कुछ बोलने को तैयार नहीं हैं।