कार्यशाला में शामिल हुए कई जिलों के छात्र
विश्वविद्यालय में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला में रीवा, सतना, सीधी व सिंगरौली जिलों के विभिन्न महाविद्यालयों के स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर के छात्र-छात्राएं शामिल हुईं। कार्यशाला के उद्घाटन सत्र के बाद छात्र-छात्राओं को विभाग के डॉ. अरविंद व डॉ. शेर सिंह सहित अन्य प्राध्यापकों द्वारा शोध प्रक्रिया व तकनीकी मशीनों के संचालन का तरीका बताया। इस दौरान छात्रों के उत्सुकता को भी प्राध्यापकों ने पूरा किया। कार्यशाला के दूसरे दिन भी छात्रों की ओर से विभागों का भ्रमण जारी रहेगा। इसके अलावा उनके बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी।