14 जून 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने मनाई महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती

महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।

less than 1 minute read
Google source verification

रीवा

image

Vedmani Dwivedi

Nov 20, 2018

Celebrate the birth anniversary of rani lakshmi bai

Celebrate the birth anniversary of rani lakshmi bai

रीवा. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सोमवार को महारानी लक्ष्मीबाई की जयंती के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया।

नगर मंत्री शिवेश उपाध्याय ने बताया कि अभाविप के कार्यकर्ता विवेकानंद पार्क में एकत्रित होकर नारीत्व शक्ति की प्रतीक महारानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें स्मरण किया।

उपाध्याय ने कहा, देश में नारी सशक्तिकरण की प्रतिमूर्ति महारानी लक्ष्मीबाई हैं। जिन्होंने 16 वर्ष की अवस्था में झांसी पर राज्य किया। 23 वर्ष की उम्र में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का आगाज कर अंग्रेजों से लड़ते -लड़ते शहीद हो गईं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नारी सशक्तिकरण के लिए मिशन साहसी जैसे कार्यक्रम आयोजित करता रहता है।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक विवेक पांडे, प्रांत मैडिविजन प्रमुख डॉ अमन दांगी , जिला सहसंयोजक भास्कर मिश्रा, अवनीश मिश्रा, विमलेश द्विवेदी, लव जयसवाल, नगर सह मंत्री हिमांशु मिश्रा, जया गौतम, अभिलाषा शुक्ला, महिमा तिवारी, हंसराज, सुजीत कुशवाहा, सत्यम द्विवेदी, शिवांश द्विवेदी, अतुल साहू, रौनक शुक्ला, आशीष मिश्रा, शिवम पांडे, गौरव मिश्रा, कुलदीप एवं अन्य सैकड़ों छात्र उपस्थित रहे।