10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

समिति प्रबंधक-सेल्समैन ने बाजार में बेच लिया 389 गरीबों का खाद्यान्न, दर्ज होगी एफआइआर

कलेक्टर ने प्रबंधक और विक्रेता पर एफआइआर दर्ज कराने दिया आदेश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रीवा

•

image

Rajesh Patel

•

Updated: 15 Jul 2018, 3:16 PM IST

Committee Manager - Salesman Sells in Market

Committee Manager - Salesman Sells in Market

रीवा. जिले में गरीबों के खाद्यान्न की कालाबाजारी बंद नहीं हो रही है। कलेक्टर ने सेवा सहकारी समिति करकचहा के प्रबंधक और विके्रता पर चोरबाजारी के आरोप में एफआइआर दर्ज कराने का आदेश जारी किया है।

कलेक्टर ने कार्रवाई के लिए जेएसओ को लिखा पत्र
कलेक्टर कार्यालय से मऊगंज के कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी (जेएसओ) आदित्य कुमार दाहिया को पत्र जारी कर समिति प्रबंधक राधेश्याम गौतम और विक्रेता दिवाकर पांडेय के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने का निर्देश दिया है। आदेश के अनुसार सेवा सहकारी समिति करकचहा के प्रबंधक राधेश्याम गौतम और विक्रेता दिवाकर पांडेय के द्वारा 389 गरीबों का खाद्यान्न बाजार में बेच लिया गया है।

मई माह का 389 परिवारों का नहीं वितरण किया खाद्यान्न
मई 2018 में करकचहा गांव के 389 परिवारों को गेहूं और चावल और नमक आवंटित किया गया था। विक्रेता ने समिति प्रबंधक की साठगांठ से आवंटित सामग्री गेहूं 94.26 क्विंटल और 24.96 क्विंटल चावल और 3.92 क्विंटल नमक का वितरण करने के बजाए कालाबाजारी कर लाभ कमाया गया है। दोनों का कृत्य आपराधिक पाए जाने पर कलेक्टर ने 3/7 अधिनियम के तहत कनिष्ट आपूर्ति अधिकारी को एफआइआर दर्ज कराने को कहा है। कलेक्टर ने एफआइआर की प्रति भी मांगी है।

दागी सेल्समैन चला रहे उचित मूल्य की दुकानें
जिले में सैकड़ो उचित मूल्य की दुकानें दागी सेल्समैनों के हाथ में हैं। बार-बार कार्रवाई के बाद भी विभागीय अधिकारियों की साठ-गांठ से दुकानों का संचालन कर रहे हैं। हर माह समितियों पर पहुंचने वाला खाद्यान्न गरीबों को बंटने के बजाए खुले बाजार में पहुंच रहा है। जिम्मेदारों की सह पर उचित मूल्य की दुकानों पर मनमानी चल रही है। गरीबों को समय से राशन नहीं दिया जा रहा है।

जांच के दायरे में दो दर्जन दुकानें
जिले में उचित मूल्य की दो दर्जन से ज्यादा दुकानें जांच के दायरे में हैं, ग्रामीणों की शिकायत पर कलेक्टर ने जांच दल गठित कर रिपोर्ट तलब किया है। कलेक्टर प्रीति मैथिल ने कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को भेज कर जांच प्रतिवेदन मांगा है। जांच प्रतिवेदन आने के बाद संबंधित सेल्समैनों के खिलाफ जांच की जाएगी।