विभाग का दावा, पुल सुरक्षित है
बीहर नदी के पुल के क्षतिग्रस्त होने पर लोक निर्माण विभाग के सेतु संभाग के कार्यपालन यंत्री प्रभाकर सिंह परिहार का कहना है कि पुल में दरार की सूचना मिली थी, जिसका निरीक्षण किया तो पुलिस सुरक्षित पाया गया है। पुल से जोडऩे वाली सड़क का हिस्सा जरूर धंसा, जिसे ठेकेदार मरम्मत करा रहा है। अभी पूर्णता प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया है, इस कारण ठेकेदार की जवाबदेही है कि पूरा कार्य व्यवस्थित कराएं।