
drug paddler arrest
रीवा. जिले में बेखौफ नशीले पदार्थों की ब्रिकी हो रही है। मुख्यमंत्री आदेश के बाद भी माफिया और तस्करी करने वालों के खिलाफ अभियान ठंडा पड़ा है। ड्रग माफियाओं पर अभियान चलाने के लिए तैयारी कछुआ चाल है। अभियान प्रारंभ नहीं होने से ड्रग माफिया नशीलें पदार्थों को ठिकाने में लगाने के लिए सक्रिय हो गए हैं। उधर, फील्ड से अधिकारी जानकारी जुटाने में सप्ताहभर से अधिक समय बिता दिए। इधर, एक साल के भीतर नशीली पदार्थ की तस्करी में पकड़े वाहनों को नीलाम करने की तैयारी है।
शहर में बड़े पैमाने पर नशीली पदार्थ की बिक्री
शहर में बड़े पैमाने पर नशीली पदार्थ की बिक्री की जा रही है। शाम ढलते ही देररात तक ड्रग माफिया से लेकर नशीले पदार्थ की बिक्री करने वाले का गिरोह सिरमौर चौराहा, शिल्पी प्लाजा के पिछले हिस्से से लेकर ढेकहा, धोबिया टंकी, समान तिराहा, बायपास, रिंगरोड कई जगहों पर नशे की सामग्री लेकर बेचते दिख जाएंगे। यही नहीं शहर में नशेडियों के बताए जगह पर नशे की सामग्री पहुंच रही है। शहर में कई बाइक सवार युवक नशे के सामग्री की सप्लाई कर रहे हैं।
50 से अधिक वाहन होंगे नीलाम
जिले में पुलिस की ओर से एनडीपीएस एक्ट में पकड़े गए 50 से अधिक वाहनों को नीलाम करने की तैयारी है। बताया गया कि अभिान के दौरान गांजा तस्करी में पुलिस ने 10 फारव्हीलर, 5 बाइक व एक ट्रक को जब्त किया है। इसके अलावा नशीली सिरप की तस्करी में 22 चार पहिया वाहन, 30 बाइक व ट्रक बरामद किया गया है। तस्करी में प्रयुक्त इन वाहनों को जल्द ही पुलिस नीलाम करेगी। गत वर्ष में पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में जब्त वाहनों को नीलम करवाया था।
3 गुना दामों में बिकी नशीली सामग्री
लॉकडाउन के दौरान तस्करों नशे की सामग्री को तीन गुना कीमत पर बिक्री की। लॉकडाउन के दौरान शराब की दुकानें बंद रही। जिससे नशे के कारोबारियों में शराब, नशीली सिरप की मनमानी दाम पर बेची। जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में अधिकतर तस्कर पकड़े गए। शराब के साथ ही गांजा की पुडिय़ा, नशीलें तंबाबू की खेप पकड़ी गई।
Published on:
18 Dec 2020 09:23 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
