खुले बोरवेल में फंसे 6 साल के मासूम मयंक को बचाने के लिए एनडीआरएफ समेत राहत एवं बचाव दल हर संभव प्रयास में जुटे हुए हैं, लेकिन टीमें अभी तक बोरवेल में फंसे बच्चे तक नहीं पहुंच सकी है। खास बात ये है कि गहराई अधिक होने से बच्चे की सही लोकेशन ही अबतक पता नहीं चल पा रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर हैं। शनिवार शाम से खुदाई के दौरान जमीन से पानी निकल आया है। फिलहाल, बचाव दल द्वारा पंप लगाकर पानी निकालने का प्रयास कर रहा है। हालांकि, अबतक बच्चे की स्पष्ट लोकेशन तो पता नहीं चल सकी है, फिर भी रेस्क्यू टीम का अंदाजा है कि, बच्चा करीब 70 फीट गहराई पर फंसा हुआ है।